महावीर स्थान में बासंती दुर्गापूजा में भक्तों की भारी भीड़
बंगाल मिरर, आसनसोल : शिल्पांचल के विभिन्न क्षेत्रों के साथही आसनसोल महावीर स्थान में भी बासंती दुर्गापूजा में भक्तों की भारी भीड़उमड़ रही है। मंगलवार की शाम यहां संधि पूजा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए । इस अवसर पर महावीर स्थान सेवा समिति के सचिव सचिव अरुण शर्मा, विशिष्ट उद्योगपति व समाजसेवी शंकरलाल शर्मा, मारवाड़ी युवा मंच के आनंद पारीक, अभिषेक केडिया, अभिषेक बर्मन, मनीष भगत, मुंशी शर्मा, निरंजन पंडित, श्याम नंदन पंडित समेत बड़ी संख्या में भक्त उपस्थित थे।














महावीर स्थान सेवा समिति के सचिव सचिव अरुण शर्मा ने बताया कि बीते 20 वर्षों से यहां बासंती दुर्गापूजा का आयोजन किया जा रहा है। बुधवार को रामनवमी पर विशेष आयोजन किया गया है । सुबह कुंवारी पूजा होगी फिर नौ कन्याओं को पूजा जाएगा । उसके बाद हवन और उसके उपरांत भंडारा का आयोजन किया जाएगा । शाम में भी मिलन कार्यक्रम किया जाएगा । वही 19 को रामनवमी की शोभायात्रा के पश्चात विसर्जन होगा।

- इंटक की बैठक श्रमिक आंदोलन मजबूती पर जोर
- SAIL के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार के. के. सिंह ने संभाला
- कुल्टी में चुनावी सरगर्मी तेज, भाजपा और तृणमूल के बीच आरोप-प्रत्यारोप
- पश्चिम बर्धमान के 9 विधानसभा क्षेत्रों में तीन दिनों में 31 नामांकन दाखिल
- পশ্চিম বর্ধমান জেলার নয়টি বিধানসভায় তিনদিনে জমা পড়লো ৩১ টি মনোনয়ন

