महावीर स्थान में बासंती दुर्गापूजा में भक्तों की भारी भीड़
बंगाल मिरर, आसनसोल : शिल्पांचल के विभिन्न क्षेत्रों के साथही आसनसोल महावीर स्थान में भी बासंती दुर्गापूजा में भक्तों की भारी भीड़उमड़ रही है। मंगलवार की शाम यहां संधि पूजा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए । इस अवसर पर महावीर स्थान सेवा समिति के सचिव सचिव अरुण शर्मा, विशिष्ट उद्योगपति व समाजसेवी शंकरलाल शर्मा, मारवाड़ी युवा मंच के आनंद पारीक, अभिषेक केडिया, अभिषेक बर्मन, मनीष भगत, मुंशी शर्मा, निरंजन पंडित, श्याम नंदन पंडित समेत बड़ी संख्या में भक्त उपस्थित थे।














महावीर स्थान सेवा समिति के सचिव सचिव अरुण शर्मा ने बताया कि बीते 20 वर्षों से यहां बासंती दुर्गापूजा का आयोजन किया जा रहा है। बुधवार को रामनवमी पर विशेष आयोजन किया गया है । सुबह कुंवारी पूजा होगी फिर नौ कन्याओं को पूजा जाएगा । उसके बाद हवन और उसके उपरांत भंडारा का आयोजन किया जाएगा । शाम में भी मिलन कार्यक्रम किया जाएगा । वही 19 को रामनवमी की शोभायात्रा के पश्चात विसर्जन होगा।

- जामुड़िया में ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक चालक की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम, प्रदर्शन
- জামুড়িয়ায় ট্রাক্টরের ধাক্কায় বাইক চালকের মৃত্যু, ক্ষতিপূরণের দাবিতে রাস্তা অবরোধ, বিক্ষোভ
- रेल गेट बंद करने के विरोध में कीचड़-पानी में लेटकर पांडवेश्वर में प्रदर्शन, तनाव, स्थिति संभालने पहुंचे विधायक
- রেলগেট বন্ধের প্রতিবাদে কাদা-জলে শুয়ে বিক্ষোভ পাণ্ডবেশ্বরে, উত্তেজনা, পরিস্থিতি সামলাতে বিধায়ক
- आसनसोल राइफल क्लब में शुरू हुआ दसवां ईस्ट जोन शूटिंग चैंपियनशिप उद्घाटन में खेल मंत्री


