अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें, मतदान हमारा संवैधानिक अधिकार : साहित्यकार सृंजय


एक साहित्यकार और ज़िम्मेदार नागरिक की हैसियत से लोकप्रिय समाचार पोर्टल बेंगाल मिरर के माध्यम से मैं अपने संसदीय क्षेत्र आसनसोल के सभी मतदाताओं से, विशेषकर हिन्दीभाषी मतदाताओं से अपील करता हूँ कि वे आज अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। मतदान हमारा संवैधानिक अधिकार है, साथ-ही-साथ मतदान करना हमारा राष्ट्रीय कर्तव्य भी है। मतदान के द्वारा ही हमारी सामूहिक इच्छा की अभिव्यक्ति होती है कि हम कैसी सरकार और कैसी शासन-व्यवस्था चाहते हैं। हमारे पूर्वजों ने इसके लिए काफ़ी संघर्ष किया है, बलिदान किया है, तब जाकर हमें लम्बे विदेशी दासत्व से मुक्ति मिली थी और हम प्रजा से स्वतन्त्र भारत के नागरिक बन पाये थे, हमने अपना संविधान बनाया था और ऐसी व्यवस्था बनायी थी कि हमारे मतों द्वारा चुनी हुई सरकार इसी संविधान के अनुसार सरकार चलाये। यदि हम आलस्य या अनिच्छा के चलते मतदान नहीं करेंगे, तो नैतिक रूप से स्वयं को भारत का नागरिक होने का गौरव खो बैठेंगे।
इसलिए हम स्वतःप्रेरणा से स्वयं मतदान केंद्र तक जाकर मतदान अवश्य करें और अन्य लोगों को भी प्रेरित करें।
~साहित्यकार सृंजय

- কাজ শেষ হওয়ার পরও খনির নিচে কর্মীদের আটকে রাখার অভিযোগ ম্যানেজারের বিরুদ্ধে
- अवकाश प्राप्त ईसीएल कर्मी सम्मानित, घर में भी भव्य स्वागत
- Changes From 1st july 2025 : पैन कार्ड, रेलवे, बैंकिंग, गैस सिलेंडर और क्रेडिट कार्ड नियमों में बदलाव
- कम उम्र में ही दिल की बीमारियां और हार्ट अटैक के कारण अस्वास्थ्यकर जीवनशैली : डॉ. अनुराग गुप्ता
- বার্নপুরে যুব কংগ্রেসের ” হল্লা বোল ” কর্মসূচি, স্থানীয়দের চাকরি সহ ৫ দফা দাবিতে সেল আইএসপির ডিআইসিকে স্মারকলিপি