Asansol Vote Turnout : 5 बजे तक 69.43 फीसदी मतदान
बंगाल मिरर, आसनसोल : आसनसोल लोकसभा में 2014 और 2019 की तुलना में कम मतदान हुआ है। छिटपुट घटनाओं को छोड़कर आसनसोल में मतदान शांतिपूर्ण ही रहा है। चुनाव आयोग के अनुसार शाम 5 बजे तक 69.43 फीसदी मतदान हुआ था। अब अंतिम अपडेट मतदान पूरी तरह से संपन्न होने के बाद ही आयेगा। इसमें मामूली वृद्धि की संभावना है। आसनसोल की जनता किसे सिरमौर चुनती है इसके लिए 4 जून तक का इंतजार करना होगा। आसनसोल इंजीनियरिंग कॉलेज में वोटों की गिनती होगी।
विधानसभा क्षेत्र | कुल मतदाता | शाम 5 बजे तक मतदान |
---|---|---|
पांडेश्वर 275 | 217674 | 71.26 फीसदी |
रानीगंज 278 | 257547 | 71.25 फीसदी |
जामुड़िया – 279 | 232803 | 71.19 फीसदी |
आसनसोल दक्षिण – 280 | 284498 | 66.5 फीसदी |
आसनसोल उत्तर- 281 | 285648 | 67.7 फीसदी |
कुल्टी- 282 | 256907 | 68.24 फीसदी |
बाराबनी – 283 | 235204 | 70.95 फीसदी |