ECL खदान में हादसा, श्रमिक की मौत
बंगाल मिरर, अंडाल : कोयला खदानों में ईसीएल कर्मियों की सुरक्षा में लापरवाही के आरोप लगते रहे हैं। खदान में काम करने दौरान बुधवार को मजदूर की मौत की खबर सामने आई है। रंजीत बाउरी ( 45 ) ईसीएल कर्मी मंगलवार की रात ड्यूटी पर आये थे। वह अंडरग्राउंड खदान में काम करते थे। हादसा बुधवार सुबह करीब 7:15 बजे हुआ। कोलियरी सूत्रों के अनुसार खदान के अंदर चाल गिरने से हुई दुर्घटना में रंजीत बाउरी की मौके पर ही मौत हो गयी।














घटना अंडाल के जामबाद कोलियरी के पिट नंबर 4 पर हुई। कोलियरी में इस दिन हुए हादसे के बाद मजदूरों ने खदान में सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। खदान श्रमिकों और मृतक के परिवार के सदस्य को तत्काल नौकरी देने और ईसीएल नियमों के अनुसार उचित मुआवजे की मांग को लेकर खनन कार्य बंद कर प्रदर्शन किया। प्रबंधन द्वारा सभी मांगें मानने के बाद विरोध प्रदर्शन समाप्त हो गया।
- ৯ এপ্রিল প্রধানমন্ত্রী নরেন্দ্র মোদির জনসভা উজ্জীবিত আসানসোলের বিজেপি নেতৃত্ব ও প্রার্থীরা
- Asansol Uttar ‘तीन कृष्णेंदु’ चुनावी मैदान में
- Asansol में 9 को PM की सभा
- আসানসোলে ১৪ কেজি রুপোর গয়না সহ গ্রেফতার এক তদন্তে আরপিএফ ও আয়কর দপ্তর
- নিরাপত্তায় সতর্কতা ও দৃষ্টান্তমূলক কাজ দুই কর্মীকে সংবর্ধনা পূর্ব রেলের জেনারেল ম্যানেজারের

