Asansol स्टेशन पर ट्रेन में पिस्टल समेत युवक गिरफ्तार
बंगाल मिरर, आसनसोल : ( Asansol News In Hindi ) उदयपुर सिटी से कोलकाता जा रही ट्रेन में आसनसोल रेलवे स्टेशन पर एक युवक को जीआरपी ने पिस्टल के साथ पकड़ा । उसके पास से 4 जिंदा कारतूस भी बरामद हुए हैं.जीआरपी ने बताया है कि गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। आसनोल स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 5 से 21 वर्षीय युवक रोहन साहा उर्फ करण साहा को पकड़ा गया है। वह कभी अपना पता उषाग्राम तो कभी बर्नपुर बता रहा था। जीआरपी पूछताछ कर गुरुवार को कोर्ट में पेश करेगी।














जीआरपी को सूचना मिली थी कि एक युवक धनबाद से 9 एमएम की पिस्टल और 4 कारतूस लेकर उदयपुर सिटी – कोलकाता एक्सप्रेस में सफर कर था। ट्रेन के आसनसोल पहुंचने पर जीआरपी ने जाल बिछाकर उसे दबोचा और उसके पास से क 9 एमएम की पिस्टल और 4 जिंदा कारतूस बरामद किये। वह इसे किसी को सप्लाई करने लिए जा रहा था।
- Asansol Uttar BJP प्रत्याशी ने सादगी के साथ भरा पर्चा
- জামুড়িয়ায় তৃণমূল প্রার্থীর নামে ‘ চোর” লেখা পোস্টারে চাঞ্চল্য, রাস্তা অবরোধ, বিক্ষোভ
- Congress : Asansol में युवाओं पर, Durgapur में वरिष्ठों पर भरोसा
- Poll 2026 : पश्चिम बर्धमान में तीन केंद्रों पर आज से नामांकन
- পশ্চিম বর্ধমানের নয় কেন্দ্রেই কংগ্রেসের প্রার্থী

