सीएम की फटकार के बाद रेस हुआ विभाग, जांच के लिए पहुंचा आरएसएस कार्यालय
बंगाल मिरर, आसनसोल : ( Asansol RSS Office ) मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोलकाता में बैठक के दौरान आसनसोल में आरएसएस कार्यालय तालाब भराई कर बनाने का आरोप लगाया, वहीं पुलिस पर शिकायत पर भी कार्रवाई न करने की बात कही। सार्वजनिक तौर पर सीएम द्वारा यह कहे जाने के बाद आसनसोल नगरनिगम, बीएलआरओ तथा पुलिस की टीम आरएसएस कार्यालय में पहुंच गई। खबर पाकर आरएसएस कार्यकर्ता भी वहां पहुंचे।




नगरनिगम और बीएलआरओ विभाग ने वहां पहुंचकर छानबीन। उनलोगों ने कहा कि इसकी छानबीन की जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दी जायेगी। आरएसएस के अधिवक्ता पीयूषकांति गोस्वामी ने कहा कि जो भी मामला है, उसका लिखित में पत्र दें। हमलोग उसका जवाब देंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा था कि मलय ( मंत्री मलय घटक ) ने उन्हें बताया कि आसनसोल में एक राजनीतिक दल ने तालाब भराई कर तीन मंजिला भवन बना लिया है। पुलिस से शिकायत पर भी कार्रवाई नहीं की जा रही है। क्या सिर्फ टीएमसी का भवन तोड़ा जायेगा, आरएसएस का नहीं, इसकी जांच की जाये, जमीन रिकॉर्ड देखा जाये।
- আসানসোল জেলা হাসপাতালে এমারজেন্সি বিভাগের সামনে সদ্যজাতকে ফেলে পালানোর চেষ্টা প্রসূতির
- Railpar की महिला अस्पताल में नवजात को छोड़ कर जाने लगी ! कर्मियों ने पकड़ भर्ती कराया
- আসানসোল মহিলা উদ্যোগের রাখি বন্ধন উৎসব পালন
- “Dead Economy” कहना भारत का अपमान नहीं, अपनी अज्ञानता का प्रदर्शन है — रीतेश कुमार जालान
- Asansol : बिना बारिश बाढ़ जैसी स्थिति, जनजीवन अस्त-व्यस्त