सीएम की फटकार के बाद रेस हुआ विभाग, जांच के लिए पहुंचा आरएसएस कार्यालय
बंगाल मिरर, आसनसोल : ( Asansol RSS Office ) मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोलकाता में बैठक के दौरान आसनसोल में आरएसएस कार्यालय तालाब भराई कर बनाने का आरोप लगाया, वहीं पुलिस पर शिकायत पर भी कार्रवाई न करने की बात कही। सार्वजनिक तौर पर सीएम द्वारा यह कहे जाने के बाद आसनसोल नगरनिगम, बीएलआरओ तथा पुलिस की टीम आरएसएस कार्यालय में पहुंच गई। खबर पाकर आरएसएस कार्यकर्ता भी वहां पहुंचे।














नगरनिगम और बीएलआरओ विभाग ने वहां पहुंचकर छानबीन। उनलोगों ने कहा कि इसकी छानबीन की जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दी जायेगी। आरएसएस के अधिवक्ता पीयूषकांति गोस्वामी ने कहा कि जो भी मामला है, उसका लिखित में पत्र दें। हमलोग उसका जवाब देंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा था कि मलय ( मंत्री मलय घटक ) ने उन्हें बताया कि आसनसोल में एक राजनीतिक दल ने तालाब भराई कर तीन मंजिला भवन बना लिया है। पुलिस से शिकायत पर भी कार्रवाई नहीं की जा रही है। क्या सिर्फ टीएमसी का भवन तोड़ा जायेगा, आरएसएस का नहीं, इसकी जांच की जाये, जमीन रिकॉर्ड देखा जाये।
- উখড়ায় রাস্তায় মাছের আড়তের নোংরা জল ফেলার অভিযোগ, বিজেপির প্রতিবাদ ও বিক্ষোভ
- বেলুড় মঠের আদলে মণ্ডপ, ৬৫ বছরে পা দুর্গাপুরের চন্ডীদাস রাজেন্দ্র প্রসাদ সার্বজনীন দুর্গোৎসবের
- दुर्गापुर में मृत व्यक्ति के आवास पर कब्जे का आरोप, मिठाई और गुलाब देकर 7 दिन की मोहलत
- দুর্গাপুরে মৃত ব্যক্তির আবাসন দখলের অভিযোগ, মিষ্টি ও গোলাপ দিয়ে ৭ দিনের সময়সীমা
- लक्ष्यम कोचिंग के छात्र प्रथम डोकानिया ने NEET (UG) 2026 में हासिल किए 625 अंक


