सीएम की फटकार के बाद रेस हुआ विभाग, जांच के लिए पहुंचा आरएसएस कार्यालय
बंगाल मिरर, आसनसोल : ( Asansol RSS Office ) मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोलकाता में बैठक के दौरान आसनसोल में आरएसएस कार्यालय तालाब भराई कर बनाने का आरोप लगाया, वहीं पुलिस पर शिकायत पर भी कार्रवाई न करने की बात कही। सार्वजनिक तौर पर सीएम द्वारा यह कहे जाने के बाद आसनसोल नगरनिगम, बीएलआरओ तथा पुलिस की टीम आरएसएस कार्यालय में पहुंच गई। खबर पाकर आरएसएस कार्यकर्ता भी वहां पहुंचे।













नगरनिगम और बीएलआरओ विभाग ने वहां पहुंचकर छानबीन। उनलोगों ने कहा कि इसकी छानबीन की जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दी जायेगी। आरएसएस के अधिवक्ता पीयूषकांति गोस्वामी ने कहा कि जो भी मामला है, उसका लिखित में पत्र दें। हमलोग उसका जवाब देंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा था कि मलय ( मंत्री मलय घटक ) ने उन्हें बताया कि आसनसोल में एक राजनीतिक दल ने तालाब भराई कर तीन मंजिला भवन बना लिया है। पुलिस से शिकायत पर भी कार्रवाई नहीं की जा रही है। क्या सिर्फ टीएमसी का भवन तोड़ा जायेगा, आरएसएस का नहीं, इसकी जांच की जाये, जमीन रिकॉर्ड देखा जाये।
- New Labour Code : चार श्रम संहिता देश के श्रमबल के लिए बेहतर वेतन, रक्षा, सामाजिक सुरक्षा और बेहतर कल्याण जैसे बड़े बदलाव की शुरूआत
- আসানসোলের বারাবনিতে কয়লা ব্যবসায়ীর বাড়িতে ইডির অভিযান, এলাকায় চাঞ্চল্য
- জামুড়িয়ায় জমি দুর্নীতিতে চাঞ্চল্য, মৃত মালিকের নামে ” রেজিস্ট্রি” করার অভিযোগ, পুলিশের জালে চক্রের পান্ডা
- IDBI ने लोन रिकवरी के लिए फ्लैट पर लिया कब्जा
- कार से बकरी चोरी, मारी युवकों को टक्कर, हंगामा

