परित्यक्त खदान में छात्र का शव मिला, दो दिन से था लापता






बंगाल मिरर, अंडाल : लापता छात्र का शव दो दिन बाद परित्यक्त खदान के जलाशय में मिलने से सनसनी फैल गई। मृत छात्र का नाम रितेश मंडल है. बुधवार को अंडाल के बाबुइसोल कॉलोनी से सटे एक परित्यक्त खदान के जलाशय से उसका शव बरामद किया गया। मदनपुर पंचायत के पलाशबन इलाके के चंडीतला निवासी नौवीं कक्षा का छात्र रितेश मंडल (15) सोमवार को स्कूल जाने के लिए दो दोस्तों के साथ घर से निकला था. दोपहर में दोस्तों के लौटने के बाद भी रितेश घर नहीं लौटा। कई जगहों पर खोजबीन के बाद मंगलवार को परिजनों ने अंडाल थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करायी.









बुधवार की दोपहर करीब बारह बजे स्थानीय लोगों ने बाबुइसोल कॉलोनी से सटे परित्यक्त खदान के जलाशय में रितेश का शव देखा. खबर पाकर पुलिस और रितेश के परिजन मौके पर आये। परिजनों ने रितेश के शव की पहचान की. मृत छात्र के पिता श्रीकांत मंडल ने कहा कि रितेश मनु और एक अन्य दोस्त के साथ घर से निकला था. उन्होंने दावा किया कि इन दोनों दोस्तों से पूछताछ की जाए तो पता चल जाएगा कि रितेश की मौत कैसे हुई। रितेश के दोस्त मनु को पुलिस ने हिरासत में लिया है और पूछताछ कर रही है।
- Coal Smuggling ED ने जब्त की100.44 करोड़ की संपत्ति, 2,742 करोड़ का काला साम्राज्य
- Asansol-Durgapur Police Commissionerate में बड़े पैमाने पर तबादले, 41 अधिकारियों का हुआ स्थानांतरण
- আসানসোল দুর্গাপুর পুলিশ কমিশনারেটের ১৮ থানা ও ফাঁড়ির ওসি এবং আইসি বদল, ১৮ দিনে চারবার
- আসানসোল জেলা হাসপাতালে বিকেলে তিন ঘন্টা আউটডোর চালুর ভাবনা, রোগী কল্যান সমিতির বৈঠকে আলোচনা
- Breaking : ADPC में थानेदार और फांड़ी प्रभारियों समेत 18 फेरबदल

