ASANSOL

युवा तृणमूल कांग्रेस द्वारा फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित

बंगाल मिरर, आसनसोल : युवा तृणमूल कांग्रेस गिरमिट कोलियरी की तरफ से 2 दिवसीय डे नाईट फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। गिरमिट  कोलियरी  प्रांगण में आयोजित
इस प्रतियोगिता में 20 टीमों ने हिस्सा लिया।  फाइनल मुकाबले में गिरमिट के ही दो टीमों का मुकाबला हुआ।
जातीय संघो एवं सब संघ के बीच तय समय तक मुकाबला ड्रा रहा। इसके बाद टाइब्रेकर में
जातीय संघ  ने फाइनल में खिताबी जीत हासिल की।  सब संघउपविजेता रही। मैन ऑफ़ दा सीरीज राजा बाउरी तो वहीं संजू बाउरी   मैन ऑफ द मैच  बने।

 विजेता टीम को 25000  और उपविजेता टीम को 20000 रुपए की पुरस्कार राशि प्रदान की गई। पुरस्कार वितरण में अतिथि के तौर पर बोरो चेयरमैन उत्पल सिन्हा और टीएमसी हिन्दी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सिंटु भुईयां ने पुरस्कार प्रदान किया।
प्रतियोगिता के आयोजन में विशाल सिंह,रामप्रवेश नोनिया,पप्पू चौधरी,निखिल ठाकुर,छोटू हरि, नवाब खान, जेपी भुईया श्रीकांत दास, अनिल नोनिया की अहम भूमिका रही

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *