ASANSOL

Asansol में मुंबई के ताज होटल में करें मां दुर्गा का दर्शन

बंगाल मिरर, आसनसोल : आसनसोल का धेमोमेन में मुंबई के ताज होटल के तर्ज पर बने दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन किया गया। ईसीएल के तकनीकी निदेशक नीलाद्री राय और उनकी पत्नी ने संयुक्त रूप से पूजा का उद्घाटन किया। ईश्वर सरकार आयोजन समिति के अध्यक्ष आर एन तिवारी पूर्व पार्षद रोहित नोनिया, पार्षद संजय नोनिया आदि उपस्थित थे।

ताज होटल की तर्ज पर बने इस पूजा मंडप के उद्घाटन पर अनिल सिंह विनोद सिंह, रोहित नुनिया अमरनाथ शर्मा, भीम नुनिया रणधीर, उमेश तांती प्रह्लाद राम आदि उपस्थित थे. यह पूजा पंडाल 30 लाख रुपये के बजट से ताज होटल की थीम पर बनाया गया है. धेमोमेन कोलियरी के दुर्गा पूजा महोत्सव को इस वर्ष 53 वर्ष पूरे हो गये।

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *