होटल आरएल पैलेस के 12 साल पूरे
बंगाल मिरर, आसनसोल : आसनसोल के कोर्ट मोड़ स्थित होटल आरएल पैलेस के 12 साल पूरे हुए। इस उपलक्ष्य में रविवार को होटल में कार्यक्रम आयोजित किया गया । इसके साथ ही होटल आरएल पैलेस में स्व. रामलखन यादव के पास ही उनकी दिवंगत पत्नी स्व. सुधा देवी की मोम की प्रतिमा भी उनके बच्चों ने स्थापित की। पुत्र सिद्धार्थ यादव एवं पुत्री साक्षी यादव ने प्रतिमा का अनावरण किया। यहां सुधा देवी को जयंती पर श्रद्धांजलि भी अर्पित की गई। यहां लोग काफी भावुक हो गये और उनकी आंखों से आंसू भी छलक आये।













सिद्धार्थ यादव एवं साक्षी यादव ने कहा कि किन परिस्थितियों में संघर्ष कर अपनी स्वर्गीय माता के साथ इस मुकाम को हासिल किया । यह शिल्पांचलवासी अच्छी तरह से जानते हैं। वहीं करीब दो वर्ष पहले ही उनकी माताजी का आकस्मिक निधन हो गया। इसके बाद से वह दोनों ही व्यापार को आगे ले जाने का कार्य कर रहे हैं। इस होटल के असावा बर्नपुर इस्को रोड में आकर्षक लॉन है, जहां विभिन्न आयोजन किये जा सकते हैं। विंटेड वार्डरोब के आकर्षक परिधान आनलाइन खरीद सकते हैं। साक्षी इवेंट द्वारा विभिन्न आयोजनों को सुंदर तरीके से किया जाता है। कोई भी विभिन्न आयोजनों के लिए साक्षी इवेंट के माध्यम से आयोजित कर सकता है।


