ASANSOL-BURNPUR

SAIL ISP : BMS ने कर्मचारियों के लिए PME शुरू करने की मांग की

बंगाल मिरर, एस सिंह, बर्नपुर: भारतीय मजदूर संघ (BMS), बर्नपुर इकाई ने SAIL ISP गैर-कार्यकारी (नॉन-एग्जीक्यूटिव) कर्मचारियों और उनके जीवनसाथियों के लिए पीरियॉडिक मेडिकल एग्जामिनेशन (PME) शुरू करने की मांग को लेकर ED (वर्क्स) और CMO I/C को पत्र लिखा है। BMS ने मांग की है कि कार्यकारी (एग्जीक्यूटिव) कर्मचारियों और उनके जीवनसाथियों की तरह गैर-कार्यकारी कर्मचारियों और उनके जीवनसाथियों के लिए भी PME आयोजित किया जाए, जिसमें अल्ट्रासोनोग्राफी (USG) जांच शामिल हो।

BMS-बर्नपुर की टीम ने ED (वर्क्स) के समक्ष इस मुद्दे को उठाया था। इस दौरान ED (वर्क्स) ने आश्वासन दिया कि जल्द ही गैर-कार्यकारी कर्मचारियों के लिए PME की व्यवस्था शुरू की जाएगी। इस कदम से गैर-कार्यकारी कर्मचारियों के स्वास्थ्य जांच की सुविधा में सुधार की उम्मीद है। BMS ने इसे कर्मचारियों के कल्याण के लिए एक महत्वपूर्ण पहल बताया है और इस दिशा में त्वरित कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *