ASANSOL-BURNPUR

Breaking : Burnpur में शूटआउट, जमीन कारोबारी को मारी गोली

बंगाल मिरर, बर्नपुर : हीरापुर थानान्तर्गत बर्नपुर के नबीनगर में जमीन कारोबारी इरफान मुस्तफा को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। उन्हें घायल अवस्था में आसनसोल जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां से रेफर कर दिया गया। बर्द्धमान के बजाय दुर्गापुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल है। गोली मारनेवाले दो लोग थे। गोली काफी करीब से मारी गई है।  गोली क्यों मारी गई। पुलिस इसकी छानबीन में जुटी है। फिलहाल  इस घटना से शिल्पांचल में सनसनी फैल गई है।

জন্মদিনের পার্টিতে গুলি
Photo by Skitterphoto on Pexels.com

हीरापुर थानान्तर्गत बर्नपुर के नबीनगर में जमीन कारोबारी इरफान मुस्तफा को अज्ञात हमलावरों द्वारा गोली मारने की खबर से सनसनी फ़ैल गई । घटना स्थल पर एसीपी इप्सीता दत्ता पहुंची। उन्होंने गोली की पुष्टि नहीं की। एसीपी ने कहा मामले की छानबीन की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *