DURGAPUR

Durgapur : चेन्नई चोर गिरोह का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार, 34 मोबाइल और 3 लैपटॉप बरामद

बंगाल मिरर, दुर्गापुर: पिछले कई वर्षों से चेन्नई से  चोरों का गिरोह दुर्गापुर में कंप्यूटर, लैपटॉप और महंगे मोबाइल फोन चुराकर वापस चेन्नई लौट जाता था। कोक ओवन थाना पुलिस ने इस गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को पता चला कि यह गिरोह लिलुआ बांध क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर काम करने का बहाना बनाता था। गिरोह का एक सदस्य गूंगा बनकर विभिन्न इलाकों में घूमता और लोगों से मदद मांगता, इस दौरान वह उन घरों को चिह्नित करता जहां छात्र-छात्राएं कंप्यूटर और लैपटॉप का उपयोग करते थे। इसके बाद, आधी रात को गिरोह के अन्य सदस्य उन घरों से चालाकी से चोरी करते थे।

चोरी की शिकायतों के बाद सक्रिय हुई कोक ओवन थाना पुलिस ने रविवार रात लिलुआ बांध क्षेत्र में छापेमारी कर तीनों अपराधियों को गिरफ्तार किया।  यह गिरोह हर साल चेन्नई से आकर दुर्गापुर, बांकुड़ा, विष्णुपुर और पूर्व बर्दवान के विभिन्न क्षेत्रों में चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। चुराया गया सामान चेन्नई ले जाकर बेचा जाता था। पुलिस ने  तीनों को 10 दिन की रिमांड पर लेने के लिए दुर्गापुर महकमा अदालत में पेशकिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *