ASANSOL

बर्नपुर कॉन्ट्रैक्टर्स एसोसिएशन का सम्मेलन, पी.के. ठाकुर चेयरमैन, सैयद इम्तियाज प्रेसिडेंट चुने गए

बंगाल मिरर, आसनसोल, 24 मई 2025: बर्नपुर कॉन्ट्रैक्टर्स एसोसिएशन की ओर से शनिवार को फॉरन रेजिडेंसी होटल में एक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान पी.के. ठाकुर को चेयरमैन, पायल एंटरप्राइज के डायरेक्टर सैयद इम्तियाज को प्रेसिडेंट और सुभोदीप ठाकुर को सचिव चुना गया। सभी को एसोसिएशन की ओर से सम्मानित किया गया।

प्रेसिडेंट सैयद इम्तियाज ने कहा कि वह एसोसिएशन और अपने स्तर पर सेल-आईएसपी के ठेका श्रमिकों की भलाई के लिए हर संभव कदम उठाएंगे, ताकि श्रमिकों और उनके परिवारों का भविष्य सुरक्षित रहे। उन्होंने घोषणा की कि कारखाने में किसी ठेका श्रमिक की मृत्यु होने पर उनके परिवार को 20 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा।चेयरमैन पी.के. ठाकुर ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि बर्नपुर के पांचों ट्रेड यूनियनों के साथ एसोसिएशन का बेहतर तालमेल है। उन्होंने बताया कि सेल-आईएसपी कारखाने के अंदर एसोसिएशन को एक कार्यालय भी आवंटित किया गया है।

सचिव सुभोदीप ठाकुर ने कहा कि सेल-आईएसपी के आधुनिकीकरण के दौरान एसोसिएशन प्रबंधन से बातचीत कर ठेका श्रमिकों के हित में सभी उचित कदम उठाएगी। धन्यवाद ज्ञापन मदन जायसवाल ने किया। इस अवसर पर पायल एंटरप्राइज के डायरेक्टर सैयद अजहर को भी सम्मानित किया गया। सम्मेलन में एसोसिएशन के कई सदस्यों ने हिस्सा लिया।

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Hey there! Ask me anything!