ASANSOL

Asansol Wax Museum : सुनीता विलियम्स की प्रतिमा का अनावरण

बंगाल मिरर, आसनसोल : आसनसोल के महिशीला कॉलोनी स्थित वैक्स म्यूजियम में वैक्स कलाकार सुशांत राय ने अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स की मोम की मूर्ति बनाई, जिसका अनावरण राज्य के कानून एवं श्रम मंत्री मलय तघटक, पश्चिम बर्धमान जिला शासक एस. पोन्नाबलम ने किया। सुनीता, जो 9 महीने अंतरिक्ष में रहकर हाल ही में लौटीं, उनकी इस उपलब्धि को सम्मानित करने के लिए यह मूर्ति बनाई गई।

सुशांत ने बताया कि मूर्ति निर्माण आसान नहीं था, क्योंकि जरूरी सामग्री भारत में उपलब्ध नहीं थी। जयपुर के एक वैक्स म्यूजियम मालिक की मदद से सामग्री अमेरिका से मंगवाई गई। जिला शासक ने मूर्तियों की जीवंतता की तारीफ करते हुए कहा, “सुशांत राय आसनसोल और पश्चिम बंगाल का गौरव हैं। उनकी कला हैरान करने वाली है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *