ASANSOL

Asansol : भाजपा नेत्री और उनके बेटे के साथ मारपीट का आरोप, थाने में शिकायत

बंगाल मिरर, आसनसोल : आसनसोल के काली पहाड़ी इलाके में अनंता रेजिडेंसी की निवासी सरस्वती दास ने अपने बेटे के साथ आसनसोल उत्तर थाना में शिकायत दर्ज की। उन्होंने आरोप लगाया कि इंद्रजीत और कुछ स्थानीय युवकों, जिनमें चंदन शामिल था, ने उनके और उनके बेटे के साथ मारपीट की।

सरस्वती के अनुसार, एक बैठक के दौरान इंद्रजीत ने उनसे कहा कि वे बोलने की हकदार नहीं हैं क्योंकि वे अब रेजिडेंसी में नहीं रहतीं, जबकि उनका घर अभी भी वहां है। विवाद तब बढ़ा जब इंद्रजीत ने मेंटेनेंस के लिए 1,000 रुपये और क्लब हाउस के लिए 1,00,000 रुपये की मांग की, जिसे शाश्वती ने खारिज कर दिया।

इसके बाद इंद्रजीत ने युवकों को बुलाया, जिन्होंने शाश्वती और उनके बेटे के साथ मारपीट की, उनका मोबाइल और कीमती सामान छीन लिया। सरस्वती, जो एक भाजपा कार्यकर्ता हैं, ने आरोप लगाया कि उनकी राजनीतिक संबद्धता के कारण उन्हें निशाना बनाया गया और चंदन ने उन्हें धमकी दी। इस मामले में शिकायत दर्ज की गई है। वहीं इद्रजीत और चंदन ने आरोप को बेबुनियाद बताया।

भाजपा नेता अभिराज शर्मा ने कहा कि कल आसनसोल उत्तर के वार्ड नंबर 13 में टीएमसी के गुंडों ने हमारी महिला कार्यकर्ता सरस्वती दास जी और उनके बेटे को गंभीर रूप से घायल कर दिया उसके ही विरोध में आज हमलोग प्रदेश महासचिव और आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्र पाल के आदेश अनुसर आसनसोल उत्तर थाने में F.I.R कराई और जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर कार्रवाई करने की मांग की ।

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Hey there! Ask me anything!