राजीव गांधी व देवाशीष घटक मेमोरियल गोल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट की शुरुआत
बंगाल मिरर, आसनसोल : टीएमसी स्पोर्टस सेल एवं ममता ब्रिगेड द्वारा आयोजित 24 वें राजीव गांधी व 10 वें देवाशीष घटक मेमोरियल गोल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट की शुरुआत अपर चेलीडांगा राजीव गांधी फुटबॉल मैदान में हुई। उद्घाटन मैच वेटरंस टीम के बीच खेला गया।














इस अवसर पर आयोजन कमेटी के चेयरमैन अभिजीत घटक, अध्यक्ष अरुण दुबे, सचिव शाहीन इकबाल, पिंटू कर्मकार, मेयर परिषद सदस्य दिब्येंदु भगत,बोरो अध्यक्ष राजेश तिवारी, मनोज रजक , सुभाशीष चटर्जी आदि मौजूद थे।

