आसनसोल सब डिविजनल मार्बल एंड हार्डवेयर एसोसिएशन ने मनाया स्वतंत्रता दिवस
बंगाल मिरर, आसनसोल : भारत की आजादी के 79 वर्ष में आसनसोल सब डिविजनल मार्बल एंड हार्डवेयर एसोसिएशन के द्वारा आसनसोल के इस्माइल मोड़ के पास bath care में आजादी का त्योहार मनाया गया, bath care के मालिक सह संस्थापक सरवन कुमार बरनवाल और उनके सुपुत्र राहुल कुमार बरनवाल ने बताया के एसोसिएशन आजादी का पर्व हर वर्ष मानता है इस बार हमारे नए शो रूम का उद्घाटन भी किया गया जो हमारे एसोसिएशन के प्रेसिडेंट श्री मुकेश तोदी और चीफ एडवाइजर श्री सत्यनारायण शंघाई जी के हाथों हुआ।















इस पावन अवसर पर संस्था के सभी गणमान्य और वरिष्ठ सदस्य उपस्थित थे। सबने मिलकर तिरंगा फहराया और राष्ट्र गीत गाया। एसोसिएशन के सचिव सोमनाथ ठाकुर, कोषाध्यक्ष द्विजा सिन्हा और भी सदस्य गणों ने अपनी सक्रिय भूमिका का पालन किया जिसके लिए bath care ने सभी का धन्यवाद दिया और एसोसिएशन की और से सरवन बरनवाल और राहुल बरनवाल को शुभकामनाएं दी गई। इस कार्यक्रम में संस्था के पूर्व अध्यक्ष अशोक मिश्रा,देबासीस सेनगुप्ता,पप्पू सिंह,कनक दा,सुभास दा,विमान साहा,कौशिक,अभिषेक बर्नवाल,सुभासिस,चंदन दा अन्य मौजूद थे।


