ASANSOL

Narendra Cup Football अटल वारियर्स चैंपियन

बंगाल मिरर, आसनसोल : पिछले 11 सितंबर से भारतीय जनता पार्टी की तरफ से नरेंद्र का फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा था आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन और विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर प्रतियोगिता का फाइनल मैच खेला गया पश्चिम बर्दवान जिले में भी यह प्रतियोगिता हो रही थी धदका के पॉलिटेक्निक फुटबॉल मैदान में यह प्रतियोगिता हो रही थी आज फाइनल मुकाबले में कुल्टी की अटल वॉरियर्स की टीम का मुकाबला जमुरिया की महाराणा प्रताप टीम से हुआ।

प्रतियोगिता में कुल्टी की टीम ने पहले ही हाफ में एक गोल कर दिया अंत तक मैच में यही एक गोल हो सका और कुल्टी की टीम ने मैच को एक शून्य से जीत लिया इस बारे में आसनसोल जिला सांगठनिक भाजपा अध्यक्ष देव तनु भट्टाचार्य ने कहा कि 11 सितंबर से इस प्रतियोगिता की शुरुआत हुई थी आज उसका फाइनल मैच खेला गया इस जिले की 24 टीमों ने इस प्रतियोगिता में शिरकत की आज कुल्टी आज बुढ़िया की टीम के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया जिसमें कुल्टी की टीम ने खिताबी जीत हासिल की। इस मौके पर यहां कुल्टी के विधायक डॉक्टर अजय पोद्दार अरिजीत राय जिला अध्यक्ष देव तनु भट्टाचार्य प्रतियोगिता के परिचालन कमेटी के बाबन मंडल सुशील टुडु उज्जवल मॉडल अभिक मंडल अरुण बावरी अभिराज शर्मा अमन प्रसाद अनिरुद्ध दिवाकर आदि उपस्थित थे

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Hey there! Ask me anything!