Asansol : TMC लीगल सेल की तरफ से विजया सम्मेलन
बंगाल मिरर, आसनसोल : आसनसोल क्लब में आज तृणमूल कांग्रेस लीगल सेल की तरफ से विजया सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां कानून व श्रम मंत्री मलय घटक, डिप्टी मेयर अभिजीत घटक, जामुड़िया विधायक हरेराम सिंह, बोरो चैयरमैन सह अधिवक्ता राजेश तिवारी, सरकारी पक्ष के प्रधान अधिवक्ता स्वराज चटर्जी उर्फ बचू बाबू, सीनियर वकील सोमनाथ चट्टाराज, प्रणव दत्ता, सिसिर मुखर्जी, तापस उकील, स्वपन सरकार, महेंद्र साव, स्वपन मुखर्जी, रंजीत कुंडू, विन्यानंद चटर्जी, मानिपदमा बनर्जी, चंदन पाल, सुभाशीष बोष, प्रदीप मंडल, अनूप मुखर्जी, अयनजीत बनर्जी, सुदीप्त घटक, पलाश बनर्जी, रमेश दास, प्रभाकर नारायण सिंह, तारिक अंजुम, फिरदौस आलम, सिद्धांत सिंह, जयंत सरकार, उत्तम माजी, अमरेश चौबे, विजय मंडल, राजेश महतो, वकील तथा पत्रकार अभय गिरी, शंपा दां, देवश्री मजूमदार, रीता कवि, मीता मजूमदार, राइमा मुखोपाध्याय, प्रीति सिंहा आदि सैकड़ों वकील मौजूद थे।














इस मौके पर यहां अपना वक्तव्य रखते हुए अभिजीत घटक ने कहा कि दुर्गा पूजा एक ऐसा त्यौहार है जिसे राज्य के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा उत्सव में परिवर्तित किया गया है उन्होंने कहा कि आज यूनेस्को द्वारा दुर्गा पूजा को हेरिटेज करार दिया गया है यह एक बहुत बड़ा सम्मान है जिससे दुर्गा पूजा को पूरे विश्व के सामने लाकर खड़ा किया है इसके साथ ही उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस का लीगल सेल एक बहुत महत्वपूर्ण हिस्सा है इसके जरिए समाज के लोगों की सेवा की जाती है वंचित वर्ग तक इंसाफ को पहुंचाया जाता है ।

इसके लिए उन्होंने लीगल सेल से जुड़े सभी अधिकारियों और सदस्यों को एकजुट होकर टीएमसी और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के हाथों को और मजबूत करने की बात कही उन्होंने कहा कि वैसे भी मुख्यमंत्री और राज्य के कानून मंत्री द्वारा आसनसोल के विकास के लिए खासकर अदालत और न्यायपालिका के क्षेत्र में बहुत कुछ किया गया है आज आसनसोल में सीबीआई कोर्ट बनाया गया है फैमिली कोर्ट के अलावा ऐसी बहुत सी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है जो पहले आसनसोल में उपलब्ध नहीं थी

