ED RAID : 10 करोड़ कैश, भारी मात्रा में गहने, 120 दलील जब्त
बंगाल मिरर, एस सिंह, 22 नवंबर: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अवैध कोयला खनन, परिवहन और भंडारण मामले में पश्चिम बंगाल के चार जिलों में एक साथ 24 ठिकानों पर छापेमारी की। दुर्गापुर, पुरुलिया, हावड़ा और कोलकाता में कल सुबह से चल रही इन तलाशियों में अब तक भारी मात्रा में नकदी और संपत्ति के दस्तावेज बरामद हुए हैं।पश्चिम बंगाल में अब तक की गई तलाशी में **8 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी, सोना और आभूषण** जब्त किए जा चुके हैं।














वहीं झारखंड में अलग-अलग ठिकानों से **2.2 करोड़ रुपये से अधिक नकदी** तथा **120 से अधिक जमीन के दस्तावेज** बरामद कर जब्त कर लिए गए हैं।ED के सूत्रों के अनुसार यह कार्रवाई कोयला तस्करी के बड़े नेटवर्क से जुड़े लोगों के खिलाफ चल रही जांच का हिस्सा है। छापेमारी अभी भी जारी है और बरामदगी की मात्रा में और इजाफा होने की संभावना है।
ईडी सूत्रों के अनुसार, अवैध कोयला खनन और तस्करी से जुड़े मामले में शुक्रवार सुबह से पश्चिम बंगाल और झारखंड में कुल 3 4 स्थानों पर एक साथ छापेमारी की। सबसे ज्यादा फोकस पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर क्षेत्र पर है, जहां सुबह से 7 अलग-अलग ठिकानों पर ईडी की टीमें तलाशी ले रही हैं।**दुर्गापुर में जिन ठिकानों पर छापा पड़ाः**1. **सालारपुरिया अपार्टमेंट** – कोयला माफिया कहे जाने वाले **नरेंद्र खरखा उर्फ नारायण खड़का** के फ्लैट पर छापा। 2. **सुशांत गोस्वामी का घर** – नारायण खड़कड़ का लेखाकार माने जाने वाले सुशांत गोस्वामी के आवास पर ईडी की टीम। 3. **सिटी सेंटर, डॉक्टर कॉलोनी** – **रामधनी जायसवाल** के घर पर तलाशी। 4. **सिटी सेंटर, मधुसूदन पथ** – ऑफिस। 5. **मेन गेट इलाका** – कोयला तस्करी के बार-बार आरोप झेल चुके आरोपी घर पर भी छापेमारी। 6. **विधाननगर, सेक्टर-2** – **चिन्मय मंडल** के ऑफिस पर ईडी का छापा। कोयला तस्करी में उनकी भूमिका की जांच हो रही है। 7. **सेक्टर-2सी** – **अनिमेष माझी** के घर पर तलाशी। 8. **सेपको टाउनशिप** – **राज किशोर यादव** के घर पर भी ईडी की टीम। इसके अलावा **पाण्डवेश्वर** के **खोट्टाडीही** में बालू और कोयला तस्करी के आरोपी **युधिष्ठिर घोष** के घर पर भी छापेमारी चल रही है।ईडी का दावा है कि ये सभी लोग अवैध कोयला खनन, परिवहन और काला बाजारी के बड़े नेटवर्क से जुड़े हुए हैं। कई ठिकानों से दस्तावेज, डिजिटल उपकरण और नकदी बरामद होने की सूचना है।

