Asansol Girl’s College 13 साल बाद प्राचार्या का पदभार ग्रहण
बंगाल मिरर, आसनसोल: आसनसोल गर्ल्स’ कॉलेज के लिए आज का दिन ऐतिहासिक रहा। पूरे 13 साल बाद कॉलेज को स्थायी प्राचार्य मिला है।डॉ. मोनिका साहा ने आज औपचारिक रूप से डॉ. स्वाती चक्रवर्ती को प्राचार्य का पदभार सौंपा।इस अवसर पर डॉ. स्वाती चक्रवर्ती ने सभी के सहयोग से कॉलेज को एक नई दिशा देने की बात कही और टीमवर्क की भावना को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।कार्यक्रम में उपस्थित IQAC Coordinator, डॉ. बीरू राजक ने कहा कि यह दिन कॉलेज के विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। नए प्राचार्य के नेतृत्व में कॉलेज निश्चित ही नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगा।













डॉ. स्वाति नंदी चक्रवर्ती अपनी उत्कृष्ट शैक्षणिक यात्रा, दूरदर्शी सोच, महिला शिक्षा के प्रति गहन समर्पण तथा पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए जानी जाती हैं। उनके नेतृत्व में कॉलेज को नई ऊर्जा, नवाचार और उत्कृष्टता प्राप्त होगी, इसमें पूरे पूरे कॉलेज परिवार को पूर्ण विश्वास है। समारोह में शिक्षकों ने नवागत प्राचार्या को हार्दिक स्वागत एवं शुभकामनाएँ दीं तथा भविष्य के लिए अपार उत्साह व्यक्त किया। गौरवशाली अतीत को संजोते हुए अब आसनसोल गर्ल्स कॉलेज डॉ. चक्रवर्ती के कुशल मार्गदर्शन में बुद्धि, चरित्र और आत्मविश्वास से परिपूर्ण युवा महिलाओं को गढ़ने की दिशा में और भी मजबूती से आगे बढ़ेगा। कॉलेज परिवार की ओर से डॉ. स्वाति नंदी चक्रवर्ती को हार्दिक बधाई एवं अत्यंत सफल एवं परिवर्तनकारी कार्यकाल की शुभकामनाएं दी गई।

