PANDESWAR-ANDAL

Cyber अपराधियों को दिल्ली पुलिस ने अंडाल से दबोचा

बंगाल मिरर, सार्थक कुमार दे, दुर्गापुर :
दिल्ली के एक निवासी से साइबर ठगी के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। अंडाल एयरपोर्ट थाना क्षेत्र से झारखंड के कुख्यात जामताड़ा साइबर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। शनिवार को न्यू दिल्ली पुलिस ने आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर दिल्ली के लिए रवाना हुई।

जानकारी के अनुसार, हाल ही में दिल्ली के एक व्यक्ति को साइबर ठगी का शिकार बनाकर उससे लाखों रुपये की ठगी की गई थी। पीड़ित ने स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने मोबाइल टावर लोकेशन के आधार पर तीन आरोपियों की पहचान की।

मोबाइल लोकेशन अंडाल थाना क्षेत्र में मिलने के बाद दिल्ली पुलिस की एक टीम अंडाल पहुंची। अंडाल थाना पुलिस के सहयोग से शुक्रवार को अंडाल एयरपोर्ट परिसर से तीनों साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों के नाम रंजीत कुमार मंडल, अजय कुमार मंडल और मेहबूब अंसारी हैं। पुलिस का अनुमान है कि तीनों जामताड़ा साइबर गिरोह के सक्रिय सदस्य हैं।

शनिवार को आरोपियों को दुर्गापुर महकमा अदालत में पेश किया गया, जहां पुलिस ने ट्रांजिट रिमांड की मांग की। अदालत ने पुलिस की याचिका स्वीकार कर ली, जिसके बाद दिल्ली पुलिस आरोपियों को सड़क मार्ग से दिल्ली ले गई।

गौरतलब है कि हाल के दिनों में अंडाल के उखड़ा गांव, अंडाल साउथ बाजार और दुर्गापुर के फरीदपुर थाना क्षेत्र के इछापुर इलाके से भी जामताड़ा गिरोह के कई सदस्यों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। एक बार फिर जामताड़ा गिरोह के तीन सदस्यों की गिरफ्तारी से इलाके में सनसनी फैल गई है।

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *