Durgapur में आज सीएम, सुरक्षा कड़ी
बंगाल मिरर, दुर्गापुर, राजा बनर्जी :राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सोमवार शाम दुर्गापुर पहुंच रही हैं। जिला प्रशासन और तृणमूल कांग्रेस सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री दुर्गापुर स्थित राज्य सरकार के सृष्टान्न सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगी।मंगलवार सुबह मुख्यमंत्री ममता बनर्जी दुर्गापुर सर्किट हाउस से सड़क मार्ग द्वारा बांकुड़ा के लिए रवाना होंगी, जहां वह एक सरकारी कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी।मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर दुर्गापुर के सृष्टान्न सर्किट हाउस को कड़ी सुरक्षा के घेरे में लिया गया है। पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है।














सोमवार दोपहर जिला प्रशासन और आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट की ओर से सुरक्षा तैयारियों और व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। साथ ही विभिन्न विभागों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर दुर्गापुर में प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है और आम लोगों में भी खासा उत्साह देखा जा रहा है। शहर में चारों ओर तैयारियों का माहौल बना हुआ है।जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सोमवार शाम सड़क मार्ग से कोलकाता से दुर्गापुर पहुंचेगी।


