आसनसोल बाजार कमेटी के सचिव पिंटू गुप्ता की माता का निधन
बंगाल मिरर, आसनसोल : आसनसोल के व्यवसायी एवं बाजार कमेटी के सचिव पिंटू गुप्ता की माता राजमीना देवी का कल देर रात 72 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने आसनसोल के सुकांत पल्ली स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली।परिजनों के अनुसार, वे कुछ समय से अस्वस्थ थीं। उनके निधन की खबर फैलते ही परिवार, रिश्तेदारों और परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई। आज उनका अंतिम संस्कार आसनसोल के कल्ला स्थित श्मशान घाट में विधि-विधान के साथ हुआ, जहां बड़ी संख्या में परिजन, शुभचिंतक और समाज के विभिन्न वर्गों के लोग उपस्थित रहे।














राज मीना देवी के निधन पर व्यापारिक संगठनों, सामाजिक संस्थाओं और स्थानीय नागरिकों ने गहरा दुख व्यक्त किया है। शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। वह अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गई।


