ASANSOLDURGAPUR

Coal Smuggling Case : ईडी का बड़ा एक्शन, 9 ठिकानों पर छापेमारी, पुलिस अधिकारी भी रडार पर

बंगाल मिरर, दुर्गापुर/आसनसोल: कोयला तस्करी मामले की जांच में केंद्रीय एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ED) एक बार फिर बेहद सक्रिय हो गई है। मंगलवार सुबह तड़के ईडी की टीम ने पश्चिम बंगाल और दिल्ली समेत कुल 9 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की। इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य कोयला तस्करी से मिलने वाले ‘प्रोटेक्शन मनी’ और हवाला के जरिए पैसे के लेन-देन के नेटवर्क का पर्दाफाश करना है।


प्रमुख ठिकानों पर कार्रवाई:

  1. पुलिस अधिकारी के घर पर दबिश:
    दुर्गापुर के अंबुजा नगरी इलाके में मनोरंजन मंडल के आवास पर ईडी की टीम ने छापा मारा। मनोरंजन मंडल को हाल ही में बुदबुद थाने का ओसी (OC) नियुक्त किया गया था, हालांकि उन्होंने अभी तक कार्यभार नहीं संभाला है। केंद्रीय सुरक्षा बलों ने पूरे घर को घेर लिया है और अधिकारी उनसे पूछताछ कर रहे हैं। इस दौरान सिटी सेंटर चौकी के प्रभारी सुदीप्त विश्वास भी वहां पहुंचे और ईडी अधिकारियों से बात की
  2. बालू कारोबारियों पर शिकंजा:
  • दुर्गापुर: सेपको टाउनशिप में बालू कारोबारी प्रबीर दत्त के घर सुबह 6 बजे छापेमारी की गई। साथ ही सिटी सेंटर के अंबेडकर सरणी में भी एक टीम जांच कर रही है।
  • पांडवेश्वर और कांकसा: एनएच-19 के पास एक व्यवसायी के घर पर तलाशी जारी है। आरोप है कि यह व्यवसायी अजय और दामोदर नदी से वैध टेंडर की आड़ में बड़े पैमाने पर अवैध बालू खनन और तस्करी करता था।
  • चालान की धोखाधड़ी: जांच में यह बात सामने आई है कि ये कारोबारी बीरभूम के बालू चालान का इस्तेमाल कर पश्चिम बर्दवान में तस्करी करते थे और एक ही चालान का बार-बार उपयोग कर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की गई है।
  • जामुड़िया और रानीगंज:
  • जामुड़िया बाजार स्थित व्यवसायी राजेश बसलके आवास पर भी ईडी की टीम पहुंची है। साथ ही रानीगंज के पंजाबी मोड़ स्थित उक्त व्यवसायी की हार्डवेयर दुकान पर भी दस्तावेजों की जांच की जा रही है।
  • हवाला और ब्लैक मनी पर नजर
  • सूत्रों के अनुसार, ईडी उन रास्तों की तलाश कर रही है जिनसे कोयला तस्करी का काला धन हवाला के जरिए सफेद किया गया या प्रभावशाली लोगों तक पहुँचाया गया। यह भी जांच का विषय है कि इस तस्करी को संरक्षण देने के बदले में किसे ‘प्रोटेक्शन मनी’ दी जा रही थी।

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *