RANIGANJ-JAMURIA

Agnimitra Pal ‘गो बैक’ के नारे, TMC और BJP समर्थकों में तनाव

बंगाल मिरर, रानीगंज: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों की आहट के बीच राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। मंगलवार को आसनसोल दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के नूतन एगारा अंतर्गत पांडर बांधपाड़ा इलाके में उस वक्त भारी तनाव फैल गया, जब बीजेपी की राज्य नेत्री और स्थानीय विधायक अग्निमित्रा पाल के जनसंपर्क अभियान के दौरान तृणमूल कांग्रेस (TMC) कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

क्या है पूरा मामला?

मिली जानकारी के अनुसार, अग्निमित्रा पाल जब अपने क्षेत्र में प्रचार और जनसंपर्क के लिए पहुंची थीं, तभी टीएमसी समर्थकों के एक समूह ने उन्हें घेर लिया और ‘गो बैक’ के नारे लगाने शुरू कर दिए। देखते ही देखते स्थिति बिगड़ गई और बीजेपी कार्यकर्ता भी जवाबी नारेबाजी करने लगे।

कुकथा और तीखी बहसब

ताया जा रहा है कि विरोध के दौरान टीएमसी के कुछ स्थानीय नेताओं ने कथित तौर पर अभद्र भाषा (कुकथा) का प्रयोग किया, जिसका विधायक अग्निमित्रा पाल ने कड़ा प्रतिवाद किया। दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक हुई, जिससे पूरे इलाके में उत्तेजना फैल गई। बीजेपी का आरोप है कि उन्हें लोकतांत्रिक तरीके से प्रचार करने से रोका जा रहा है, जबकि टीएमसी समर्थकों का कहना है कि विधायक केवल चुनाव के समय क्षेत्र में दिखती हैं।पुलिस की कार्रवाईमामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल और विशेष बल (Special Force) की तैनाती की गई। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों पक्षों को शांत कराया और स्थिति को नियंत्रण में लिया। फिलहाल इलाके में तनाव बरकरार है और पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है।

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *