वोटर लिस्ट स्क्रुटनी कर पारदर्शिता के साथ हो चुनाव, अराजकता से नहीं चाहिए प्रधानी : गुरुचरण सिंह भरारा
चुनाव की तिथि बढ़ाने के लिए पुलिस आयुक्त और डीएम को लिखा पत्र
बंगाल मिरर, आसनसोल : आगामी 6 मार्च को होने वाले गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। इस मुद्दे पर अध्यक्ष प्रत्याशी गुरुचरण सिंह भरारा ने प्रेस मीट कर गंभीर आरोप लगाए।गुरचरण सिंह भरारा ने बताया कि 26 तारीख को चुनाव की घोषणा की गई और महज 10 दिनों के भीतर 6 मार्च को मतदान की तिथि तय कर दी गई। उन्होंने कहा कि इतने कम समय में निष्पक्ष तरीके से चुनाव प्रक्रिया पूरी करना संभव नहीं है।उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा मतदाता सूची में भारी गड़बड़ियां हैं, जिससे वर्तमान कमेटी को फायदा पहुंचाने की कोशिश की जा रही है।














भरारा के अनुसार, धधका क्षेत्र से आए कुछ मतदाताओं के नाम सूची में जोड़ने की मांग की गई थी, लेकिन इस पर कमेटी के चेयरमैन अनिल सिंह गंभीर ने न केवल नाराजगी जताई बल्कि दूसरे पक्ष को सूचना दी और उन लोगों ने आकर यहां अभद्र व्यवहार भी किया।भरारा ने स्पष्ट कहा कि यदि वर्तमान मतदाता सूची के आधार पर चुनाव कराया जाता है तो वह इस प्रक्रिया का हिस्सा नहीं बनेंगे।
उनका कहना है कि उन्हें हार-जीत से कोई मतलब नहीं है, लेकिन चुनाव निष्पक्ष और पारदर्शी होना चाहिए। उन्हें गोली और गुंडो के दम पर प्रधान नहीं बनना है।
उन्होंने यह भी जानकारी दी कि इस मामले में जिला प्रशासन और पुलिस आयुक्त को लिखित शिकायत दी गई है। साथ ही अनिल सिंह गंभीर और अमरजीत सिंह भरारा को स्पीड पोस्ट के माध्यम से शिकायत भेजी गई है।अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है और 6 मार्च को प्रस्तावित चुनाव किस परिस्थितियों में संपन्न होता है। इसके अलावा उन्होंने विभिन्न गंभीर आरोप भी लगाए।
इस अवसर पर पूर्व प्रधान कुलदीप सिंह सलूजा, राजेंद्र सिंह बग्गा, सुखविंदर सिंह बिट्टा, दलबीर सिंह, सतपाल सिंह कीर, रणवीर सिंह भरारा समेत बड़ी संख्या में सिख समाज के लोग उपस्थित थे। हालांकि इन आरोपों पर निवर्तमान प्रधान अमरजीत सिंह भरारा कोई भी टिप्पणी करने से इनकार कया।

