ASANSOL

Asansol नगर निगम वर्तमान बोर्ड का अंतिम पूर्ण बजट, 2026-27 के लिए 455 करोड़

बंगाल मिरर, आसनसोल : आसनसोल नगर निगम की ओर से 2026-27 वित्त वर्ष का प्रस्तावित बजट पेश किया गया, जिसमें शहर के समग्र विकास, आधारभूत संरचना और नागरिक सुविधाओं को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया है। इसके साथ ही 2025-26 के संशोधित बजट को भी चर्चा और अनुमोदन के लिए रखा गया।प्रस्तावित बजट के अनुसार 2026-27 में कुल अनुमानित आय 454.93 करोड़ रुपये और व्यय 411.05 करोड़ रुपये रखा गया है। वहीं 2025-26 के संशोधित बजट में आय 265.13 करोड़ और व्यय 269.17 करोड़ रुपये आंका गया है।

विकास परियोजनाओं पर फोकस

बजट में शिक्षा, संस्कृति और बुनियादी ढांचे के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गईं। निगम संचालित “आगाबेग स्कूल” के कृष्णा मेमोरियल भवन के पुनर्निर्माण के लिए 40 लाख रुपये का प्रस्ताव रखा गया है। साथ ही “संप्रति हॉल” और “नजरुल मंच” के नवीनीकरण के लिए क्रमशः 3 करोड़ और 2 करोड़ रुपये खर्च करने की योजना है।शहर के पर्यावरण सुधार के तहत गाड़ुई नदी के शेष कार्यों को पूरा करने के लिए 50 लाख रुपये आवंटित करने का प्रस्ताव है। इसके अलावा एनिमल शेल्टर और एनिमल क्रेमेटोरियम बनाने की योजना भी पेश की गई।

नागरिक सुविधाओं में सुधार

नागरिकों को बेहतर सेवाएं देने के लिए फास्ट ट्रैक अप्रूवल सिस्टम (वन-स्टॉप हेल्प सेंटर) स्थापित करने का प्रस्ताव है, जिससे प्लान, लाइसेंस और म्यूटेशन जैसी सेवाओं में तेजी आएगी। जर्जर भवनों को हटाने के लिए विशेष योजना और फीस में 20% छूट देने का भी प्रस्ताव रखा गया है।इसके अलावा शहर में नाइट बस सेवा शुरू करने, स्लैग और डेड वायर हटाने तथा नागरिक-पुलिस समन्वय कार्यक्रम चलाने की भी योजना बनाई गई है।

इन्फ्रास्ट्रक्चर और सफाई पर बड़ा खर्च

सड़क निर्माण के लिए 87.87 करोड़ रुपये, जल निकासी के लिए 32.39 करोड़, स्ट्रीट लाइट के लिए 28.45 करोड़ और जल आपूर्ति के लिए 30.43 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।सफाई व्यवस्था के तहत 2800 कर्मियों और 232 वाहनों के जरिए कचरा प्रबंधन किया जा रहा है। मंगलबपुर में वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट स्थापित करने की भी योजना है।

युवा, शिक्षा और सामाजिक योजनाएं

युवाओं के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु कोचिंग सेंटर खोलने का प्रस्ताव रखा गया है। इसके अलावा गरीब और मेधावी छात्रों को प्राथमिकता देने की बात कही गई है।”समव्यथी”, “जय बंगला”, “हाउसिंग फॉर ऑल” जैसी योजनाओं के तहत हजारों लोगों को आर्थिक सहायता और आवास सुविधा दी जा रही है। वहीं मिड-डे मील योजना के तहत करीब 99 हजार से अधिक छात्रों को लाभ मिल रहा है।ग्रीन सिटी और टैक्स राहतपर्यावरण संरक्षण के लिए “ग्रीन बिल्डिंग” को बढ़ावा देने हेतु टैक्स में कम से कम 10% छूट देने का प्रस्ताव रखा गया है। साथ ही बकाया कर वसूली बढ़ाने के लिए 20% तक की छूट देने की भी योजना है।

स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार

शहर में 26 स्वास्थ्य केंद्रों के माध्यम से प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं दी जा रही हैं। डेंगू नियंत्रण, टीकाकरण और स्वास्थ्य शिविरों के आयोजन को भी सफल बताया गया।अंत में नगर निगम ने संविधान के मूल्यों के अनुरूप कार्य करने की प्रतिबद्धता जताते हुए बजट को पारित करने के लिए सभा से समर्थन मांगा।

Social Share or Summarize with AI

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *