Kulti में APAS और “पथश्री” के 13 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास
बंगाल मिरर, कुल्टी ::आसनसोल में विकास परियोजनाओं का भव्य शुभारंभ, करोड़ों के कार्यों की घोषणा। Asansol नगर निगम क्षेत्र में विकास को गति देने के उद्देश्य से “हमारा पाड़ा, हमारा समाधान” और “पथश्री” परियोजनाओं के तहत बड़े पैमाने पर कार्यों का शुभारंभ किया गया। यह कार्यक्रम कुल्टी बोरो 8, 9 और 10 के अंतर्गत आने वाले 28 वार्डों के लिए आयोजित किया गया।जानकारी के अनुसार, “हमारा पाड़ा, हमारा समाधान” परियोजना के तहत लगभग 8 करोड़ रुपये और “पथश्री” परियोजना के लिए करीब 5 करोड़ रुपये की लागत से विकास कार्य किए जाएंगे। वहीं, पूरे आसनसोल नगर निगम क्षेत्र में लगभग 1500 कार्यों के लिए करीब 45 करोड़ रुपये खर्च किए जाने की योजना है।














इस उद्घाटन कार्यक्रम में Bidhan Upadhyay (मेयर) और Ekam J Singh (नगर आयुक्त) , उपमेयर वसीम उल हक सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कुल्टी के इंजीनियर रथीन चटर्जी ने मेयर को सम्मानित किया।इस पहल के माध्यम से स्थानीय स्तर पर बुनियादी सुविधाओं के विकास, सड़क निर्माण और नागरिक समस्याओं के समाधान पर विशेष जोर दिया जा रहा है।


