टीएमसी उम्मीदवारों को 26 को मिल सकता है ग्रीन सिग्नल, जिले में इन्हें मिल सकता है टिकट
बंगाल मिरर, विशेष संवाददाता : बंगाल में चुनावी शंंखनाद कभी भी हो सकता है। आगामी 10 दिनों के अंदर चुनाव घोषणा की संभावना है। मार्च के पहले सप्ताह में चुनाव कार्यक्रम के ऐलान की संभावना के बीच तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में उम्मीदवारों को लेकर अंतिम मुहर लग गई है। इसके साथ ही पार्टी के भीतर और बाहर—हर जगह एक ही सवाल गूंज रहा है: किस सीट से किसे मिलेगा टिकट? आगामी 26 फरवरी को टीएमसी विधायकों की बैठक बुलाई गई है। संभावना है कि इसमें ही प्रत्याशियों को ग्रीन सिग्नल दे दिया जायेगा।














सूत्रों के मुताबिक मौजूदा विधायकों के प्रदर्शन से लेकर उभरते चेहरों तक, हर नाम को कठोर कसौटी पर परखा गया था। कई विधानसभा क्षेत्रों में वर्तमान विधायकों के साथ-साथ पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, सेलिब्रेटी चेहरों और यहां तक कि पूर्व प्रशासनिक अधिकारियों के नाम भी चर्चा में थे।
इस पूरे समीकरण में सर्वे एजेंसियों की भूमिका सबसे अहम थी। अलग-अलग एजेंसियों से रिपोर्ट लेकर ही उम्मीदवार तय किये गये। रणनीति यह है कि जैसे ही चुनाव की घोषणा हो, टीएमसी बिना देर किए अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दे और विपक्ष को तैयारी का ज्यादा वक्त न मिले।इस बीच पार्टी के भीतर दावेदारों की बेचैनी साफ नजर आ रही है। कौन चेहरा बाज़ी मारता है और किसका पत्ता कटता है, इसका खुलासा अगले कुछ हफ्तों में होना तय माना जा रहा है।
तृणमूल कांग्रेस के संभावित प्रत्याशी
आसनसोल उत्तर : मलय घटक
बाराबनी: बिधान उपाध्याय
आसनसोल दक्षिण : ईमोन चक्रवर्ती ( गायिका) या सेलिब्रटी, अशोक रूद्र
रानीगंज : तापस बनर्जी, कबी दत्ता, पार्थ देवासी
जामुड़िया : हरेराम सिंह या सेलिब्रटी
कुल्टी : उज्जवल चटर्जी, मलय घटक
पांडवेश्वर : नरेन्द्रनाथ चक्रवर्ती,
दुर्गापुर पूर्व : अनिंदिता मुखर्जी
दुर्गापुर पश्चिम : ऋतब्रत बनर्जी


