Tuesday, September 22, 2026

Bengal Mirror

Think Positive

Bengal Mirror
Tuesday, September 22, 2026
Bengal Mirror
ASANSOL

CCTV में कैद हुई घटना, ज्वैलरी शॉप से महिला पर ब्रेसलेट चोरी का आरोप

बंगाल मिरर, रानीगंज :  ( Asansol Raniganj News In Hindi ) रानीगंज के सियारसोल रोड इलाके में स्थित बालाजी ज्वेलर्स में शनिवार शाम दो महिलाएं गहने खरीदने के लिए आयी और उन्होंने दुकानदार को दूसरी तरफ उलझा कर लगभग 80 हजार रुपया के एक ब्रेसलेट पर हाथ साफ कर दिया। वहीं यह पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। जिसमें देखा जा रहा है कि दो में से एक महिला दुकान के शोकेस में रखे ब्रेसलेट को बाहर निकाल रही है।

दुकान के मालिक दिनेश बर्मन ने कहा कि शाम को दो महिलाएं उनकी दुकान में आयी और उन्होंने कान की बाली दिखाने की बात कही। दुकानदार ने जब उनसे पूछा कि उनका बजट क्या है तो उन्होंने कहा कि 35 हजार रुपया। दुकानदार ने जवाब दिया कि इतने में उनकी दुकान में कोई कान की बाली नहीं है। वहीं दोनों महिलाओं ने उनको बातों में उलझा दिया और अन्य गहने को दिखाने के लिए कहने लगी। जब दिनेश बर्मन दूसरे गहने दिखाने पीछे मुड़े तो उन्होंने एक ब्रेसलेट चुरा लिया। दिनेश बर्मन ने कहा कि इस ब्रेसलेट की कीमत लगभग 80 हजार रुपया है। उन्होंने पुलिस में इस घटना की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पुलिस ने तत्परता के साथ मामले की जांच शुरू कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *