Business

यूको बैंक ने चैंबर के सहयोग से आयोजित किया कार्निवल

बंगाल मिरर, आसनसोल : क्षेत्रीय उद्योग एवं व्यापार को नई ऊर्जा प्रदान करने के उद्देश्य से यूको बैंक द्वारा 23 फरवरी 2026 को आसनसोल स्थित द फर्न रेजिडेंसी में भव्य “यूको बैंक एमएसएमई, एग्री ,रिटेल एवं रिसोर्स कार्निवल” का सफल आयोजन किया गया। यह आयोजन बैंक एवं व्यापारिक समुदाय के मध्य आपसी विश्वास, सहयोग और साझेदारी को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हुआ।

कार्यक्रम में बैंक के मुख्यालय से पधारे उप महाप्रबंधक श्री संजय नांदुरकर, दुर्गापुर अंचल प्रमुख श्री बिनोद कुमार तथा उप अंचल प्रमुख श्रीमती निवेदिता गांगुली की गरिमामयी उपस्थिति रही। इसके साथ ही आसनसोल चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिष्ठित सदस्यगण—श्री शंभुनाथ झा, श्री मुकेश टोडी, श्री नरेश अग्रवाल,पवन गुटगुटिया सहित अनेक अग्रणी उद्योगपति उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सेल बर्नपुर के जीएम प्रोजेक्ट श्री नाबा किशोर शेट्टी की विशेष उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा को और बढ़ाया।

अपने स्वागत भाषण में दुर्गापुर अंचल प्रमुख श्री बिनोद कुमार ने कहा कि यूको बैंक दुर्गापुर अंचल में निरंतर व्यवसायिक वृद्धि दर्ज कर रहा है, जिसका आधार ग्राहकों का अटूट विश्वास और व्यापारिक संगठनों के साथ सशक्त संबंध हैं। उन्होंने कहा कि बैंक की प्राथमिकता केवल लक्ष्य प्राप्ति नहीं, बल्कि दीर्घकालिक साझेदारी और क्षेत्रीय आर्थिक विकास है।

मुख्यालय से आए उप महाप्रबंधक श्री संजय नांदुलकर ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में कहा कि यूको बैंक अपने ग्राहकों के साथ सहभागिता की भावना से कार्य करते हुए राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभा रहा है। उन्होंने डिजिटल बैंकिंग, एमएसएमई वित्तपोषण, पारदर्शी सेवाएँ एवं त्वरित निर्णय प्रणाली को बैंक की प्रमुख ताकत बताते हुए कहा कि बैंक उद्योग एवं व्यापार के प्रत्येक वर्ग को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।आसनसोल चैंबर ऑफ कॉमर्स के श्री मुकेश टोडी ने यूको बैंक की ग्राहक-केन्द्रित सेवाओं, त्वरित समर्थन एवं सकारात्मक दृष्टिकोण की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि यूको बैंक व्यापारिक समुदाय के लिए एक विश्वसनीय वित्तीय साझेदार के रूप में स्थापित हुआ है।

सेल बर्नपुर के जीएम प्रोजेक्ट श्री नाबा किशोर शेट्टी ने भी बैंक के साथ अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि यूको बैंक की पेशेवर कार्यप्रणाली एवं सेवा-भावना उद्योग जगत के लिए प्रेरणादायक है।कार्यक्रम के समापन अवसर पर आसनसोल चैंबर ऑफ कॉमर्स के सम्मानित सदस्यों ने यह विश्वास व्यक्त किया कि वे यूको बैंक के साथ मिलकर व्यापारिक गतिविधियों को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने में पूर्ण सहयोग एवं सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करेंगे।यह कार्निवल केवल एक औपचारिक आयोजन नहीं, बल्कि बैंक और उद्योग जगत के बीच सुदृढ़ होती साझेदारी, विश्वास और सामूहिक प्रगति का प्रतीक बनकर उभरा।

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Hey there! Ask me anything!