आसनसोल में आदिवासी समाज के ‘बाहा परब’ के अवसर पर कृष्णा प्रसाद ने बांटी 1000 साड़ी
बंगाल मिरर, आसनसोल : आसनसोल में आदिवासी समाज के महापर्व ‘बाहा परब’ के अवसर पर शनिवार को उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर समाजसेवी एवं भाजपा नेता कृष्णा प्रसाद कार्यक्रम में शामिल हुए और आदिवासी समुदाय के बीच पहुंचकर उनकी समस्याएं सुनीं।पर्व के दौरान कृष्णा प्रसाद ने समाज के लोगों के साथ समय बिताया और उनकी परंपराओं का सम्मान करते हुए कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाई। इस आयोजन में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।बाहा परब के उपलक्ष्य में आसनसोल नगर निगम के चुटाडांगा वार्ड संख्या 14 में 500 से अधिक आदिवासी महिलाओं के बीच साड़ियों का वितरण किया गया। इसके अलावा वार्ड संख्या 15 और 20 के विभिन्न क्षेत्रों में भी सैकड़ों महिलाओं को साड़ियां दी गईं। कुल मिलाकर इस अवसर पर 1000 से अधिक महिलाओं को साड़ी प्रदान की गई, जिससे पर्व की खुशी और बढ़ गई।














कृष्णा प्रसाद इन दिनों उत्तर विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान भी चला रहे हैं। वे विभिन्न इलाकों में जाकर नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी लोगों तक पहुंचा रहे हैं। उनका कहना है कि जरूरतमंदों की सहायता करना और समाज के हर वर्ग तक विकास की जानकारी पहुंचाना उनका उद्देश्य है।गौरतलब है कि ‘बाहा परब’ आदिवासी समाज का एक प्रमुख त्योहार है, जिसमें प्रकृति और परंपराओं की पूजा की जाती है। इस दौरान पारंपरिक नृत्य, गीत और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सामाजिक एकता और उत्साह की झलक देखने को मिली।


