ASANSOL

DRM Asansol को रेल राज्य मंत्री ने किया पुरस्कृत, माल लोडिंग से 1766.20 करोड़ का रिकॉर्ड राजस्व

बंगाल मिरर, आसनसोल, 22 सितंबर, 2023  : रेल मंत्रालय द्वारा माल लदान में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए कुछ मंडलों को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है। तदनुसार, भारतीय रेलवे के दस मंडलों को इसके लिए चुना गया है। पूर्व रेलवे का आसनसोल मंडल उक्त 10 मंडलों में से एक है। तदनुसार, आसनसोल मंडल द्वारा उत्कृष्ट लोडिंग प्रदर्शन के लिए श्री चेतना नंद सिंह, मंडल रेल प्रबंधक, आसनसोल मंडल ने 21.09.2023 को रेल मंत्रालय, रेल भवन, नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में माननीय रेल राज्य मंत्री सुश्री दर्शना जरदोश से प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त किया।

उल्लेखनीय है कि आसनसोल मंडल ने 2022-23 की आलोच्य अवधि की तुलना में चालू वित्तीय वर्ष (2023-24) में अप्रैल से अगस्त की अवधि के लिए माल लदान में 12.33% की वृद्धि हासिल की है। आसनसोल मंडल ने अप्रैल-अगस्त, 2023 की अवधि में 12.33% की वृद्धि दर्ज करते हुए 20.50 मिलियन टन की माल ढुलाई निष्पादित की। पिछले साल यह माल लदान मात्रा 18.25 मिलियन टन थी। इसके साथ ही आसनसोल मंडल ने 50 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। 1766.20 करोड़ अर्थात पिछले वर्ष की तुलना में 8.78% की वृद्धि। इस उपलब्धि के मान्यतास्वरूप रेल मंत्रालय ने आसनसोल मंडल को नकद पुरस्कार और मेरिट प्रमाणपत्र से सम्मानित किया है।

कोयला लोडिंग, समूचे लोडिंग मद का प्रमुख हिस्सा है, जो 16.39 मिलियन टन है। यह उल्लेख करना उचित होगा कि आसनसोल मंडल के समग्र माल ढुलाई प्रदर्शन को आगे बढ़ाने में स्टील लोडिंग भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। स्टील मुख्य रूप से दुर्गापुर स्टील प्लांट और आईआईएससीओ (ईस्को) बर्नपुर से लोड किया जाता है। एक औद्योगिक शहर होने के नाते, आसनसोल सीमेंट और उर्वरक जैसी विभिन्न वस्तुओं का निर्माण करता है, जिन्हें रेलवे द्वारा भारत के विभिन्न कोनों में ले जाया जाता है।

Leave a Reply