पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से पहले IAS अधिकारियों का बड़ा फेरबदल
बंगाल मिरर, कोलकाता: भारत निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर प्रशासनिक स्तर पर बड़ा कदम उठाया है। आयोग ने राज्य में चुनावी तैयारियों की समीक्षा के बाद कई आईएएस अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियों का आदेश जारी किया है।निर्वाचन आयोग द्वारा जारी पत्र के अनुसार, विभिन्न जिलों में जिला मजिस्ट्रेट (DM) और जिला निर्वाचन पदाधिकारी (DEO) के पदों पर अधिकारियों की नई तैनाती की गई है। यह निर्णय निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिया गया है।














जारी सूची के मुताबिक:जितिन यादव को कूचबिहार का DM-cum-DEO बनाया गया है।संदीप घोष को जलपाईगुड़ी में तैनाती मिली है।विवेक कुमार को उत्तर दिनाजपुर का जिम्मा सौंपा गया है।राजवीर सिंह कापूर को मालदा में नियुक्त किया गया है।आर. अर्जुन को मुर्शिदाबाद का DM-cum-DEO बनाया गया है।श्रीकांत पाली को नदिया, जबकि स्वेता अग्रवाल को पूर्व बर्धमान में तैनाती दी गई है।स्मिता पांडे को कोलकाता नगर निगम (उत्तर) में म्युनिसिपल कमिश्नर की जिम्मेदारी दी गई है।रंधीर कुमार को कोलकाता दक्षिण का DEO बनाया गया है।
शिल्पा गौरसारिया को उत्तर 24 परगना और अभिषेक कुमार तिवारी को दक्षिण 24 परगना में तैनात किया गया है।हरिशंकर पनिकर को दार्जिलिंग और टी. बालासुब्रमणियन को अलीपुरद्वार का दायित्व सौंपा गया है।निर्वाचन आयोग ने निर्देश दिया है कि सभी अधिकारी तुरंत प्रभाव से अपने-अपने पदों पर कार्यभार ग्रहण करें और 19 मार्च 2026 को दोपहर 3 बजे तक इसकी रिपोर्ट भेजें। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि जिन अधिकारियों का तबादला किया गया है, उन्हें चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक किसी भी चुनाव संबंधित पद पर नहीं रखा जाएगा।इस प्रशासनिक फेरबदल को आगामी चुनावों के मद्देनजर बेहद अहम माना जा रहा है, जिससे चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाया जा सके।

