Raniganj से पार्थ घोष BJP उम्मीदवार, Barabani पर सस्पेंस बरकरार
बंगाल मिरर,रानीगंज : ,रानीगंज विधानसभा क्षेत्र को लेकर चल रहा सस्पेंस आखिरकार खत्म हो गया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गुरुवार को वरिष्ठ वकील पार्थ घोष को अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया।पार्थ घोष अंडाल के दुबचूड़िया इलाके के निवासी हैं और भाजपा के लीगल सेल से जुड़े हुए हैं। वह पार्टी के लॉ सेल में स्टेट कन्वीनर की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं। कानूनी क्षेत्र में उनकी सक्रियता और संगठन में उनकी भूमिका को देखते हुए पार्टी ने उन पर भरोसा जताया है।














गौरतलब है कि भाजपा इससे पहले पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए 144 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर चुकी है। पश्चिम बर्दवान जिले की 9 में से 7 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा पहले ही हो चुकी थी, लेकिन रानीगंज सीट को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं थी। अब पार्थ घोष के नाम की घोषणा के साथ ही इस सीट पर सभी अटकलों पर विराम लग गया है।हालांकि, बाराबनी विधानसभा सीट को लेकर अब भी सस्पेंस बरकरार है, जहां उम्मीदवार के नाम का इंतजार किया जा रहा है।
