रानीगंज में दाल व्यापारी से 3.72 लाख जब्त
बंगाल मिरर, रानीगंज: आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के अंतर्गत रानीगंज थाना क्षेत्र की बल्लभपुर फांड़ी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक व्यापारी को बस से लाखों रुपये के साथ पकड़ा । पुलिस ने साहेबगंज मोड़ के पास चेकिंग के दौरान चैताली बस से करीब 3,72,632 रुपये बरामद किए।














बांकुड़ा जिले के मेजिया ब्लॉक निवासी अरूप अग्रवाल दाल के व्यवसाय से जुड़े हैं। वह सोमवार शाम करीब साढ़े पांच बजे बस के जरिए यह रकम लेकर रानीगंज आ रहे थे।पुलिस पूछताछ में व्यापारी ने बताया कि वह यह पैसा व्यवसायिक कार्य के लिए ला रहे थे।

बताया जा रहा है कि संबंधित व्यक्ति रानीगंज के तारबंगला इलाके में भी रहता है।चुनावी आचार संहिता लागू होने के चलते इतनी बड़ी नकदी के साथ पकड़े जाने को गंभीरता से लिया जा रहा है। दो मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में जब्त राशि की गिनती की गई, जिसमें कुल 3,72,632 रुपये पाए गए।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

