ASANSOL

Asansol Uttar ‘तीन कृष्णेंदु’ चुनावी मैदान में

बंगाल मिरर, आसनसोल: आसनसोल उत्तर विधानसभा सीट पर नामांकन स्क्रूटनी के दौरान एक अनोखी स्थिति सामने आई, जब एक ही नाम ‘कृषनेन्दु’ वाले तीन उम्मीदवार मैदान में पाए गए। इनमें कृषनेन्दु मुखोपाध्याय, कृषनेन्दु चटर्जी और भाजपा उम्मीदवार कृषनेन्दु मुखर्जी शामिल हैं। इस घटनाक्रम ने प्रशासन और राजनीतिक दलों के बीच हलचल पैदा कर दी है।

भाजपा उम्मीदवार कृषनेन्दु मुखर्जी ने इसे साजिश करार देते हुए आरोप लगाया कि मतदाताओं को भ्रमित करने के लिए जानबूझकर समान नाम वाले उम्मीदवार उतारे गए हैं। उनका कहना है कि भाजपा की बढ़ती लोकप्रियता से विपक्ष घबराया हुआ है।

हालांकि चुनावी नियमों के अनुसार, समान नाम वाले उम्मीदवारों का चुनाव लड़ना अवैध नहीं है, बशर्ते उनके दस्तावेज सही हों। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस तरह की रणनीति पहले भी अपनाई जाती रही है, खासकर वोटों के बंटवारे के लिए।फिलहाल यह मुद्दा आसनसोल उत्तर में चर्चा का केंद्र बन गया है। अब देखना होगा कि इसका चुनावी नतीजों पर कितना असर पड़ता है।

Social Share or Summarize with AI

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *