Train छूटी तो फैला दी बम की अफवाह, मचा हड़कंप, 4 घंटे तक रुकी ट्रेन, रेलवे और पुलिस – प्रशासन हजारों यात्री रहे परेशान
बंगाल मिरर, एस सिंह: हावड़ा से अमृतसर जाने वाली पंजाब मेल में बम की सूचना मिलने से कल रात अफरा-तफरी मच गई। ट्रेन को हावड़ा से रवाना होने के कुछ ही देर बाद जौग्राम के पास रोक दिया गया, जिसके बाद पुलिस और रेलवे सुरक्षा एजेंसियों ने संयुक्त रूप से सघन तलाशी अभियान चलाया।














Railway Protection Force (RPF), Government Railway Police (GRP), हावड़ा और हुगली पुलिस की टीमों ने करीब चार घंटे तक पूरी ट्रेन की जांच की, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। इस दौरान हजारों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
जांच में सामने आया कि यह सूचना पूरी तरह फर्जी थी। दरअसल, एक व्यक्ति की ट्रेन छूट गई थी और उसे अंबाला जाना था। उसने रेलवे हेल्पलाइन 139 पर बम की झूठी सूचना दी। बाद में वह कालका मेल से बर्दवान पहुंचा और फिर पंजाब मेल में सवार हो गया।
इस घटना ने सवाल खड़े कर दिए हैं। एक ओर जहां राज्य में वीवीआईपी मूवमेंट के चलते हाई अलर्ट था, वहीं इस तरह की झूठी सूचना से रेलवे और पुलिस प्रशासन को भारी परेशानी उठानी पड़ी। अधिकारियों ने ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।
