ASANSOL

आसनसोल में मारवाड़ी महिला समिति का वार्षिक उत्सव, नई कार्यकारिणी ने ली शपथ

बंगाल मिरर, स्नेहा गुप्ता, आसनसोल : Asansol में अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की शाखा, आसनसोल मारवाड़ी महिला समिति का वार्षिक उत्सव एवं नई कार्यकारिणी (सत्र 2026–2028) का शपथ ग्रहण समारोह आसनसोल क्लब में हर्षोल्लास एवं गरिमामयी वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सदस्यगण, महिलाएं और गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रही।कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व अध्यक्ष के स्वागत उद्बोधन से हुई, जिसमें संस्था के उद्देश्यों एवं पिछले सत्र की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला गया। साथ ही विभिन्न सेवा एवं सामाजिक प्रकल्पों की झलक वीडियो प्रस्तुति के माध्यम से दिखाई गई, जिससे समिति की सक्रियता सामने आई।

इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। सेवा कार्य के तहत घाघर बूढ़ी मंदिर संस्था को दो व्हीलचेयर भी प्रदान की गईं। कार्यक्रम के दौरान पुरानी कार्यकारिणी ने नई टीम को औपचारिक रूप से कार्यभार सौंपा।नई कार्यकारिणी में रेखा गाड़ीवान ने अध्यक्ष, प्रीति खेमानी ने सचिव, कांता खेमका ने उपाध्यक्ष, शीतल जालान ने सह-सचिव, लक्ष्मी अग्रवाल ने कोषाध्यक्ष और रश्मि अग्रवाल ने सह-कोषाध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया। वहीं पूर्व अध्यक्ष सोनल गाड़ीवान, पूर्व सचिव कांता खेमका एवं पूर्व कोषाध्यक्ष चित्रलेखा माखरिया को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई और आगामी सत्र में सामाजिक, विकासमूलक एवं सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया। इस दौरान महिलाओं के सशक्तीकरण, संस्कार, संस्कृति और आर्थिक विकास को प्राथमिकता देने पर विशेष जोर दिया गया।इसके अलावा, आसनसोल शाखा की कई सदस्यों को प्रांतीय और राष्ट्रीय स्तर पर भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

मधु डुमरेवाल को राष्ट्रीय तकनीक प्रमुख, निधि पसारी को प्रांतीय अंचल प्रमुख, निर्मला गुटगुटिया को प्रांतीय सह-कोषाध्यक्ष और सोनल गाड़ीवान को प्रांतीय सह-संपादक नियुक्त किया गया।कार्यक्रम में पवन गुटगुटिया, नरेश अग्रवाल, शंकर शर्मा, रवि शंकर चौबे, प्रमोद सपरा, अजय डुमरेवाल, राहुल माखरिया, संजय अग्रवाल, रितेश जालान, रूपेश साव, पूजा उपाध्याय एवं स्नेहलता अग्रवाल सहित कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे। अतिथियों ने प्रेरणादायक उद्बोधन प्रस्तुत करते हुए नई टीम को सफल और ऊर्जावान कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *