पांडवेश्वर में भाजपा का जनसंपर्क अभियान तेज, डॉ. जितेश कुमार सिंह ने विकास और स्थिर सरकार पर दिया जोर
बंगाल मिरर, पांडवेश्वर: पश्चिम बंगाल के Asansol जिले के पांडेश्वर विधानसभा क्षेत्र में चुनावी माहौल गरमाता जा रहा है। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. जितेश कुमार सिंह ने भाजपा प्रत्याशी जितेंद्र तिवारी के समर्थन में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया।डॉ. सिंह ने ताजपुर, हेटेडोबा, इचापुर, जमुना, तेतिखेला, जेमुआ, जब्बार पॉल, कालीगंज और अमलोला सहित कई गांवों का दौरा कर आम मतदाताओं से मुलाकात की और भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस दौरान स्थानीय लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और अपनी समस्याओं से अवगत कराया।














जनसंपर्क अभियान के दौरान डॉ. जितेश कुमार सिंह ने कहा कि देश Narendra Modi के नेतृत्व में तेजी से विकास कर रहा है और अब समय आ गया है कि पश्चिम बंगाल में भी विकास की रफ्तार को तेज किया जाए। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही ऐसी पार्टी है जो सुशासन, पारदर्शिता और जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से आम जनता के जीवन स्तर को बेहतर बना सकती है।उन्होंने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि वे जाति और धर्म से ऊपर उठकर विकास के मुद्दे पर मतदान करें और भाजपा प्रत्याशी जितेंद्र तिवारी को भारी मतों से विजयी बनाएं।
उन्होंने भरोसा दिलाया कि भाजपा की सरकार बनने पर क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और रोजगार के क्षेत्र में तेजी से काम किया जाएगा।डॉ. सिंह ने कहा कि जनता का उत्साह इस बात का संकेत दे रहा है कि इस बार पांडेश्वर में परिवर्तन निश्चित है और भाजपा ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी।इस मौके पर आशुतोष दादा, सन्नाशी बाउरी, संपा नाग, जितेन मंडल, फटिक घोष, डब्लू खार्ट, फिनिश राबिदास, दिलीप रबीदास, तपन जैंता, गौतम मंडल, सुकुमार हौदा, काजौल मंडल, बीना दास, मायना घोष, मधु रॉय, मिलन घोष, परोटैप मजरा सहित कई कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

