Bengal Mirror

Think Positive

Bengal Mirror
Bengal Mirror
ASANSOL

गुरुवार सुबह 10 बजे से 11 बजे तक सीधे फोन पर आसनसोलवासियों की समस्याएं सुनेंगी नगर एवं शहरी विकास मंत्री शिकायतें और सुझाव भी दे सकेंगे नागरिक

*बंगाल मिरर, आसनसोल, राजा बंद्योपाध्यायः* आसनसोल नगर निगम बोर्ड भंग किए जाने के 24 घंटे के भीतर ही राज्य के नगर एवं शहरी विकास विभाग ने सक्रियता दिखाई है।आसनसोल नगर निगम क्षेत्र के निवासियों की समस्याएं, शिकायतें और सुझाव सुनने के लिए राज्य का नगर एवं शहरी विकास विभाग एक विशेष व्यवस्था शुरू कर रहा है। क्षेत्र के नागरिकों की समस्याएं सीधे सुनने के लिए गुरुवार (9 जुलाई) सुबह 10 बजे से 11 बजे तक नगर एवं शहरी विकास मंत्री अग्निमित्रा पाल लाइव फोन-इन कार्यक्रम में मौजूद रहेंगी।इस विशेष पहल के तहत आसनसोल नगर निगम क्षेत्र के आम नागरिक फोन के माध्यम से अपनी शिकायतें, समस्याएं या महत्वपूर्ण सुझाव सीधे मंत्री तक पहुंचा सकेंगे।

सड़क, जल निकासी, पेयजल, स्ट्रीट लाइट, सफाई तथा अन्य नागरिक सेवाओं से जुड़ी समस्याओं को निर्धारित समय के दौरान रखने की अपील की गई है।संपर्क के लिए दो फोन नंबर जारी किए गए हैं। ये नंबर हैं – 0341-2301155 और 0341-2301156।नगर प्रशासन की ओर से बताया गया है कि नागरिकों की शिकायतों और सुझावों को गंभीरता से सुना जाएगा तथा आवश्यक कार्रवाई करने का प्रयास किया जाएगा। इसलिए आसनसोल नगर निगम क्षेत्र के निवासियों से अनुरोध किया गया है कि वे निर्धारित समय पर फोन कर अपने इलाके की समस्याओं की जानकारी दें।

सरकार की इस पहल को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की भी अपील की गई है, ताकि ज्यादा से ज्यादा नागरिक इस अवसर का लाभ उठा सकें।उल्लेखनीय है कि मंगलवार, 7 जुलाई को राज्य सरकार ने आसनसोल नगर निगम बोर्ड को भंग कर दिया था। फिलहाल राज्य सरकार के निर्देशानुसार आसनसोल-दुर्गापुर विकास प्राधिकरण (ADDA) की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) अदिति चौधरी को आसनसोल नगर निगम की प्रशासक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *