Wednesday, July 8, 2026
Latest:

Bengal Mirror

Think Positive

Bengal Mirror
Wednesday, July 8, 2026
Latest:
Bengal Mirror
ASANSOLDURGAPUR

दुर्गापुर में तनाव आईएनटीटीयूसी कार्यालय से मिले सरकारी तिरपाल, ब्लीचिंग पाउडर और मछली का चारा तृणमूल नेता की पिटाई, फेंके गए अंडे

*बंगाल मिरर, दुर्गापुर, राजा बंदोपाध्यायः* पश्चिम बर्दवान जिले के दुर्गापुर के गोपालपुर पश्चिम पाड़ा इलाके में बुधवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब तृणमूल कांग्रेस के श्रमिक संगठन आईएनटीटीयूसी के एक कार्यालय से 200 से अधिक विश्व बांग्ला लोगो वाले तिरपाल, ब्लीचिंग पाउडर तथा बड़ी मात्रा में सरकारी मछली का चारा बरामद होने का दावा किया गया। घटना की जांच पुलिस ने शुरू कर दी है।आरोप है कि गोपालपुर पश्चिम पाड़ा निवासी तथा आईएनटीटीयूसी सदस्य शिवदास मंडल के कब्जे वाले एक पार्टी कार्यालय से 200 से अधिक सरकारी तिरपाल बरामद किए गए। इस घटना से नाराज स्थानीय लोगों तथा भाजपा कार्यकर्ताओं ने तृणमूल नेता मानस दत्ता को उनके घर से बाहर निकालकर कथित रूप से मारपीट की और उनके सिर तथा माथे पर अंडे फोड़े।

बताया गया कि बुधवार दोपहर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कार्यालय का दरवाजा खुला देखा तो अंदर बड़ी संख्या में तिरपाल रखे हुए पाए। उनके अनुसार वहां केवल तिरपाल ही नहीं, बल्कि सरकारी मछली चारा और ब्लीचिंग पाउडर भी मौजूद था। इसके बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग वहां जुट गए और मांग करने लगे कि यह जांच की जाए कि ये सामान वहां कैसे पहुंचे और क्या ये सरकारी राहत सामग्री हैं।स्थानीय लोगों और भाजपा नेताओं का आरोप है कि शिवदास मंडल लंबे समय से इलाके के प्रभावशाली तृणमूल नेता के रूप में जाने जाते हैं।

विरोधियों का दावा है कि उन पर जल-जमीन पर कब्जा कर पार्टी कार्यालय बनाने का आरोप भी है। साथ ही ग्राम प्रधान श्रीनंदा राय महांति और उपप्रधान गणेश मंडल पर भी संरक्षण देने का आरोप लगाया गया है। उनके करोड़ों रुपये की संपत्ति के मालिक बनने को लेकर भी समय-समय पर सवाल उठते रहे हैं।भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि कार्यालय का दरवाजा खुलते ही बड़ी मात्रा में विश्व बांग्ला लोगो वाले सरकारी तिरपाल दिखाई दिए। उनका आरोप है कि आम लोगों के लिए आवंटित सरकारी राहत सामग्री को पार्टी कार्यालय में जमा करके रखा गया था।

भाजपा नेताओं ने यह भी आरोप लगाया कि वहां अन्य सरकारी सामान भी रखा गया था। घटना की खबर फैलते ही इलाके में भारी भीड़ जमा हो गई और तनाव का माहौल बन गया।स्थानीय भाजपा नेता संग्राम मुखोपाध्याय ने आरोप लगाया कि शिवदास मंडल ने केवल तिरपाल ही नहीं, बल्कि कई सरकारी संपत्तियों का भी दुरुपयोग किया है।

उन्होंने कहा कि इस मामले में पुलिस को लिखित शिकायत दी गई है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई तथा गिरफ्तारी की मांग की गई है।सूचना मिलते ही पुलिस और केंद्रीय बल के जवान मौके पर पहुंचे। बताया गया है कि पुलिस ने श्रमिक नेता शिवदास मंडल को हिरासत में ले लिया, जबकि मारपीट के शिकार हुए दूसरे श्रमिक नेता मानस दत्ता को हिरासत में नहीं लिया गया।पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

o

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *