Sunday, July 12, 2026
Latest:

Bengal Mirror

Think Positive

Bengal Mirror
Sunday, July 12, 2026
Latest:
Bengal Mirror
ASANSOLASANSOL-BURNPUR

बर्नपुर पहुंचे केंद्रीय इस्पात मंत्री को चार ट्रेड यूनियनों ने सौंपा संयुक्त ज्ञापन, कर्मचारियों के लंबित मुद्दे उठाए

*बंगाल मिरर, आसनसोल एस. सिंह,*: महत्वपूर्ण सूचनाआज, 12 जुलाई 2026 को SAIL–IISCO Steel Plant, Burnpur के दौरे पर आए भारत सरकार के माननीय इस्पात मंत्री श्री एच. डी. कुमारस्वामी जी को संयंत्र की चारों कार्यरत ट्रेड यूनियनों—INTUC, CITU, AITUC एवं HMS—द्वारा कर्मचारियों एवं ठेका श्रमिकों से संबंधित लंबे समय से लंबित महत्वपूर्ण मुद्दों पर एक संयुक्त ज्ञापन (Joint Memorandum) सौंपा गया।इस अवसर पर SAIL के CMD श्री अशोक कुमार पांडा एवं DIC श्री सुरजीत मिश्रा भी उपस्थित रहे।

चारों ट्रेड यूनियनों के प्रतिनिधिमंडल ने कर्मचारियों एवं ठेका श्रमिकों की वास्तविक समस्याओं को विस्तारपूर्वक माननीय मंत्री के समक्ष रखा तथा उनके शीघ्र समाधान हेतु व्यक्तिगत हस्तक्षेप का अनुरोध किया।ज्ञापन में प्रमुख रूप से निम्नलिखित विषय शामिल थे—• NJCS वेज एग्रीमेंट का शीघ्र अंतिम निष्पादन।• कर्मचारियों के 39 माह के लंबित एरियर का भुगतान।• HRA सहित सभी लंबित वित्तीय लाभों का शीघ्र निपटारा।• ठेका श्रमिकों के लिए केंद्र सरकार के वेतनमान के अनुरूप मजदूरी एवं सभी वैधानिक सामाजिक सुरक्षा सुविधाएँ।• आयुष्मान भारत सहित सभी पात्र कल्याणकारी योजनाओं का लाभ।

• प्रस्तावित लगभग 40% ठेका श्रमिकों की छंटनी पर पुनर्विचार।• बर्नपुर अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं चिकित्सा कर्मियों की नियमित नियुक्ति।• SAIL-ISP विद्यालयों का पुनर्जीवन अथवा शिक्षा भत्ता प्रदान करना।• अक्टूबर 2024 की हड़ताल के उपरांत स्थानांतरित कर्मचारियों की मानवीय आधार पर SAIL-ISP में पुनः वापसी।

चारों ट्रेड यूनियनों ने विश्वास व्यक्त किया कि माननीय इस्पात मंत्री इन महत्वपूर्ण एवं न्यायोचित मांगों पर सकारात्मक विचार करेंगे तथा शीघ्र आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे।हम सभी कर्मचारियों एवं ठेका श्रमिक साथियों को आश्वस्त करते हैं कि उनके अधिकारों, सम्मान, रोजगार सुरक्षा एवं कल्याण से जुड़े प्रत्येक मुद्दे को पूरी गंभीरता एवं प्रतिबद्धता के साथ उचित मंचों पर उठाया जाता रहेगा। एकजुटता, संवाद और लोकतांत्रिक प्रयास ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति हैं।जारीकर्ताINTUC | CITU | AITUC | HMSSAIL–IISCO Steel Plant, Burnpur

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *