Bengal Mirror

Think Positive

Bengal Mirror
Bengal Mirror
ASANSOLDURGAPUR

चलते टोटो से उठने लगा घना धुआं, दुर्गापुर में मची दहशत

*बंगाल मिरर, दुर्गापुर, राजा बंदोपाध्यायः* दुर्गापुर के मामड़ा बाजार स्थित जगन्नाथ मंदिर के निकट रविवार को एक चलती टोटो (ई-रिक्शा) से अचानक घना धुआं निकलने लगा, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। इस घटना के कारण कुछ समय के लिए पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, फल से लदा टोटो बी-वन मोड़ से एमएएमसी की ओर जा रहा था। इसी दौरान वाहन के बैटरी हिस्से से अचानक तेजी से धुआं निकलना शुरू हो गया। स्थिति को समझते ही चालक ने तुरंत वाहन को सड़क किनारे रोक दिया और सुरक्षित रूप से नीचे उतर गया।धुआं निकलते देख आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और मदद का प्रयास करने लगे।

सुरक्षा के मद्देनजर लोगों को वाहन से दूर रहने के लिए कहा गया। सूचना मिलने पर न्यू टाउनशिप थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस की मौजूदगी में स्थानीय लोगों ने वाहन पर पानी डाला, जिसके बाद धुआं निकलना बंद हो गया।पुलिस का अनुमान है कि बैटरी में किसी तकनीकी या यांत्रिक खराबी के कारण धुआं निकल रहा था। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *