Category: RANIGANJ-JAMURIA

  • काजोड़ा में युवा तृणमूल द्वारा हेल्थ किट वितरण

    बंगाल मिरर, दलजीत सिंह, रानीगंज। तृणमूल कांग्रेस की ओर से अंडाल के काजोड़ा प्रगतिशील क्लब में आरोग्य योजना के तहत हेल्थ पैकेज किट वितरण किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि आसनसोल के मेयर, पांडेश्वर विधायक सह तृणमूल कांग्रेस जिलाध्यक्ष जितेन्द्र तिवारी के हाथों हेल्थ किट वितरण की शुरूआत की गयी। इस मौके पर पांडेश्वर विधायक सह तृणमूल कांग्रेस जिलाध्यक्ष जितेन्द्र तिवारी ने कहा कि लॉकडाउन से लेकर जिस तरह से युवा कार्यकर्ता आगे आये हैं, वह काफी सराहनीय है।

    समाज में लोगों जब जिस चीज की जरूरत है, वह चीज दे रहे हैं। लॉकडाउन के समय गरीबों को अनाज दिया, अब स्वास्थ्य किट दे रहे, इसमें सैनिटाइजर, 100 रुपये के दवा का कूपन आदि है, अन्य क्षेत्र के युवाओं को यहां के युवाओं से सीख लेने की जरूरत है। अंडाल के सीनियर लोगों के प्यार व सहयोग से ही युवा उत्साहित होकर कार्य कर रहे हैं। वह लोग आनेवाली पीढ़ी को तैयार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 2021 के चुनाव में सीपीएम शायद ही टिक पायेगी, जनता पहले भी उनके साथ नहीं थी, हमारे लोग पूरी तरह से सक्रिय नहीं थे, इस कारण वह लोग जीते थे। हमलोग के सारे नेता एकजुट होकर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जहां भी जोड़ाफूल हैं, वहां जायें, इसके लिए किसी से पूछने की जरूरत नहीं है। ममता बनर्जी के साथ जो हैं, हम उनके साथ हैं। युवा समाज ही आगे का रास्ता दिखायेगी, किस तरह विरोधियों से हमलोग सीट छीनकर लायेंगे। उन्होंने कहा कि गलवन में बंगाल के भी दो जवान शहीद हुए हैं, हमलोग उनके परिवार के साथ है। मुख्यमंत्री ने आर्थिक अनुदान के साथ ही उनके आश्रित को नौकरी देने की घोषणा की है।

  • खिलाड़ियों को प्रोटीन भोजन और स्वच्छता सामग्री दी विधायक ने

    बंगाल मिरर, रिक्की बाल्मीकि, सलानपुर ः मंगलवार को रूपनारायणपुर मिंटू अपार्टमेंट के कॉन्फ्रेंस हॉल में जिला शिक्षक संघ द्वारा विभिन्न माध्यमों से 18 वर्ष से कम आयु के 21 खिलाड़ियों को प्रोटीन भोजन और स्वच्छता सामग्री दी गई। इस अवसर पर बाराबनी के विधायक श्री बिधान उपाध्याय विशेष रूप से उपस्थित थे।

    इस अवसर पर सलानपुर ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष और जिला प्रमुख मोहम्मद अरमान महासचिव श्री भोला सिंह, सलानपुर समिति के अध्यक्ष फाल्गुनी कर्मकार घासी और जिला विद्यालय निरीक्षक उपस्थित थे। सालनपुर समिति के अध्यक्ष फाल्गुनी कर्मकार घासी ने कहा कि यह आयोजन जिला शिक्षक संघ द्वारा किया गया था। सालनपुर समिति के सहयोग से, जिला स्तर के विभिन्न वर्गों के कुल 21 खिलाड़ियों को प्रोटीन भोजन और स्वच्छता वितरण किए गए।

  • मैनुल हक ने लिया प्रभार, किया गया स्वागत

    बंगाल मिरर, दलजीत सिंह, रानीगंज   –      नीमचा पुलिस फाड़ी के नए प्रभारी मैनुअल हक का स्वागत ग्रीन क्लब के तत्वाधान में किया गया।   संस्था के पदाधिकारी गणेश साव एवं प्रकाश चंद्र ने पुलिस अधिकारी को पुष्प एवं उत्तरी पहनाकर उन्हें सम्मानित किया एवं उनका स्वागत किया   । संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि मैनुल हक कुछ महीनों पूर्व भी रानीगंज के पंजाबी मोड़ पुलिस फाड़ी के इंचार्ज थे वे ऐसे पुलिस अधिकारी है जहां भी जाते हैं अपराध जगत पर पूरी तरह अंकुश लग जाता है एवं उनका स्वभाव सरल एवं मिलनसार है इसलिए उन्हें यहां की जनता बहुत प्यार करती है सामाजिक कार्यक्रमों में वे बहुत आगे रहते हैं।    इस मौके पर पुलिस अधिकारी श्री हक ने बताया कि यहां की जनता ने उनके ऊपर विश्वास किया एवं निरंतर जनता का सहयोग उन्हें मिलता रहा है उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या होने से 24 घंटे लोगों की सेवा एवं मदद के लिए तत्पर रहेंगे ।

  • संकट में संपन्न लोगों का टेस्ट ले रहे भगवान ः जितेन्द्र तिवारी

    बंगाल मिरर, दलजीत सिंह, जामुड़िया। जामुड़िया के नींघा में प्रत्यय संस्था की ओर से गरीबों के बीच अनाज वितरण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आसनसोल के मेयर सह तृणमूल कांग्रेस जिलाध्यक्ष जितेन्द्र तिवारी ने गरीबों को अनाज देकर कार्यक्रम की शुरूआत की। इस मौके पर मेयर जितेन्द्र तिवारी ने कहा लॉकडाउन के पहले दिन से राज्य की मुख्यमंत्री जिस तरह रास्ते पर उतरकर कार्य कर रही है, उससे हर कोई प्रभावित है। संकट की इस घड़ी में हर कोई अपनी क्षमता के अनुसार जरूरतमंदों की मदद कर रहा है। यही हमारे समाज की विशेषता है। यह हमारे देश में ही संभव है, अन्य देश धनी हो सकते हैं, लेकिन दुख-दर्द बांटने का जो जज्बा हमलोगों में है,

    वह दुनिया के अन्य देशों में नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा कि कोरोना की महामारी में ईश्वर हम सभी की परीक्षा ले रहे हैं, मंदिर, मस्जिद में लोग ईश्वर या अल्लाह से प्रार्थना कर काफी कुछ मांगते हैं, भगवान ने हमें आज मौका दिया है, आज संपन्न लोगों की परीक्षा ले रहे हैं, वह संकट की घड़ी में गरीबों की मदद कर रहे हैं कि नहीं, अगर इस टेस्ट में पास होना है, तो जो कार्य यहां किया जा रहा है, यही कार्य जहां हम रहते हैं वहां के आसपास के तीन-चार परिवारों को कम से कम भोजन उपलब्ध कराइये, बिना प्रचार के लोगों की सेवा करने से जो सुख-शांति मिलेगी, वह बड़े-बड़े तीर्थस्थलों में मिलनेवाली शांति से बड़ी होगी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक संपन्न व्यक्ति के घर में एक-दो लोगों का खाना बर्बाद होता होगा, वही अगर उसकी थोड़ी मात्रा बढ़ा देंगे तो आसपास के परिवार को चुपचाप खाना दे सकेंगे। उन्होंने कहा कि केन्द्र राज्य सरकार का 52 हजार करोड़ रुपये बकाया नहीं दे रही है, विपरीत परिस्थितियों में भी मुख्यमंत्री जनता के लिए कार्य कर रही है, तो उनके सैनिक के रूप में हमलोग कम से कम गरीबों को खाना खिला सकते हैं। फूल-गुलदस्ता पर पैसे की बर्बादी न करें, इसमें लगनेवाले पैसे से गरीबों की सेवा करें। आज से निर्णय लीजिए इलाके में हर कोई अपने आसपास के गरीब लोगों को खिलायेगा। एसी लोगों की सूची तैयार कर इस आज से ही लागू कीजिए। इस दौरान पार्षद राखी कर्मकार, उषा पासवान, कार्तिक धीवर आदि मौजूद थे। 

  • बेनाचिटी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के 2 वर्ष के लिए अध्यक्ष सरदार जगदीश सिंह को बनाया गया

    बंगाल मिरर, दलजीत सिंह, रानीगंज. – बेनाचिटी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के 2 वर्ष के लिए अध्यक्ष का पद सरदार जगदीश सिंह को नियुक्त किया  गया रानीगंज. –  सरदार जगदीश सिंह को 2 वर्ष का बेनाचिटी गुरुद्वारा का सेवादार नियुक्त किया गया है  !इस अवसर पर  सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी पश्चिम बंगाल शाखा के अध्यक्ष सरदार तेजेंद्र सिंह ने कहा कि गुरु घर की सेवा के लिए 2 वर्ष के लिए सरदार जगदीश सिंह को अध्यक्ष पद के लिए नियुक्त किया गया है

    सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी 32 गुरुद्वारों को मिलाकर बनाई गई है सिख बच्चों को गुरमत की ट्रेनिंग देने के लिए गुरु गोबिंद सिंह स्टडी सर्किल नमक संस्था बनाई गई है और संस्था के द्वारा बच्चों को गुरमत की ट्रेनिंग कैंप के द्वारा दी जाती है सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की तरफ से हर संभव मदद उन्हें की जाती है उन्होंने कहा कि सिख समाज का मुख्य उद्देश्य लोगों की सेवा करना है एवं इसी रास्ते पर लगातार हम लोग चल रहे हैं  !   आसनसोल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष अमरजीत सिंह बरारा, परवलिया गुरुद्वारा के अध्यक्ष सरदार मलकीत सिंह. , अंडाल गुरुद्वारा के अध्यक्ष जरनैल सिंह ,कुमार डूबी गुरुद्वारा के अध्यक्ष निर्मल सिंह एवं सचिव गजेंद्र सिंह ग्रेवाल   ,दुर्गापुर सेवा खालसा दल के प्रमुख दलबीर सिंह,जसवंत सिंह उप्पल ,तजेंद्र सिंह ,  ने नवनियुक्त अध्यक्ष सरदार जगदीश सिंह को सिरोपा देकर उन्हें सम्मानित किया बेनाचिटी गुरुद्वारा के नए अध्यक्ष सरदार जगदीश सिंह ने कहा कि सिख संगत ने उन्हें सेवादार के लिए नियुक्त किया है गुरु की सेवा एवं सिख समाज के विकास के लिए हमेशा प्रयासरत रहेंगे ! होगा वही बेनाचिटी गुरुद्वारा के नए अध्यक्ष सरदार जगदीश सिंह ने कहा कि सिख संगत ने उन्हें सेवादार के लिए नियुक्त किया है गुरु की सेवा एवं सिख समाज के विकास के लिए हमेशा प्रयासरत रहेंगे !

    advt.

  • नवनीत क्लब ने गरीबों को दिया राशन

    बंगाल मिरर, दलजीत सिंह, जेके नगर। लॉकडाउन के दौरान गरीब परिवारों की मदद के लिए नवनीत क्लब जेके नगर लगातार सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है। रोजाना 200 परिवारों को राशन उपलब्ध कराया जा रहा है। मंगलवार को क्लब की ओर से गरीबों को खाद्य सामग्री दी गयी। इस दौरान अतिथि के रूप में आसनसोल के मेयर जितेन्द्र तिवारी उपस्थित थे। उन्होंने गरीबों के बीच राशन वितरण किया। वहीं नवनीत क्लब ने मेयर जितेन्द्र तिवारी के माध्यम से 11 हजार रुपये की राशि वेस्ट बंगाल इमरजेंसी रिलीफ फंड में दी। इस मौके पर मेयर जितेन्द्र तिवारी ने कहा कि नवनीत क्लब वर्षों से जनहित के लिए सक्रियता से कार्य कर रहा है। इसके लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी क्लब को सहयोग किया है। मैं व्यक्तिगत रूप से बीते 15 वर्षों से क्लब के सदस्यों और गतिविधियों को जानता हूं। लॉकडाउन के दौरान गरीबों की मदद के लिए यह लोग जो कार्य कर रहे हैं, वह सराहनीय है।

  • मेयर ने दिव्यांगों को दी खाद्य सामग्री

    बंगाल मिरर, दलजीत सिंह, रानीगंज। आसनसोल के मेयर जितेन्द्र तिवारी ने रेलपार शीतला हैंडिकैप्ड सोसायटी के माध्यम से रानीगंज के हुसैननगर में दिव्यांग परिवारों के बीच राशन वितरण किया। मेयर ने उन्हें आगे भी हरसंभव मदद का भरोसा दिया। पहले भी मेयर की ओर से उनलोगों की मदद की गयी थी। मेयर जितेन्द्र तिवारी ने कहा कि शीतला हैंडिकैप्ड सोसायटी लगातार अच्छा कार्य कर रहा है। इनलोगों ने भले ही अपने संगठन का नाम हैंडिकैप्ड सोसायटी रखा हैं, समाज के वैसे लोग जो खुद को हैंडिकैप्ड नहीं समझते हैं, उन्हें इस सोसायटी से प्रेरणा लेने की जरूरत हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की ओर से सोसायटी को दो लाख रुपये का आर्थिक सहयोग भी मिला है। अच्छे कार्यों के लिए आगे भी सहयोग मिलेगा।

  • जेकेनगर में आनंदलोक स्कूल, वीटीसी, कंप्यूर सेंटर का मेयर ने किया उद्घाटन

    बंगाल मिरर, दलजीत सिंह, रानीगंजः रानीगंज के जेकेनगर में आनंदलोक स्कूल, वोकेशनल ट्रेनिंग सेटंर एवं कंप्यूटर सेंटर का उद्घाटन सोमवार को मेयर जितेन्द्र तिवारी ने किया।

    इस मौके पर मेयर जितेन्द्र तिवारी ने कहा कि सभी की बचपन से यही धारणा है कि पुस्तक हमें ज्ञान देती है, बड़ी-बड़ी पुस्तकें जो शिक्षा नहीं देती, उससे ज्यादा ज्ञान हमें जीवन की ठोकरें, कटु क्षण दे देती हैं। जीवन में जिन परेशानियों को भोगते हैं, उससे निकलने का प्रयास करते हैं, उससे बाहर निकलने बाद हमारा ध्यान जीवन को बेहतर बनाने पर रहता है। जिस कष्ट को हमने भोगा, समाज के अन्य लोग इस कष्ट को भोग रहे हैं, उन्हें कैसे उबारा जाये, इस ओर ध्यान कम जाता है। एक फीसदी या उससे कम लोग ही कुछ अलग सोचते हैं। जो अन्य लोगों को भी कष्ट से उबारने का कार्य करते हैं, उन्हीं को हम समाज में महान कहते हैं। आनंदलोक के देवकुमार सर्राफ भी उसी श्रेणी में आते हैं। उन्होंने बहुत से अस्पताल, विद्यालय बनाये। लोगों की सेवा की। इतने से ही हमलोग संतुष्ट नहीं है, ईश्वर से प्रार्थना करेंगे कि ईश्वर आपको स्वस्थ और सुरक्षित रखे, आप जब तक अपने तरह के दो-चार व्यक्ति नहीं बना देंगे, तब तक आपकी रिक्तता बनी रहेगी। ईश्वर तबतक आपको स्वस्थ एवं सुरक्षित रखे, जब तक आप दो-चार डीके सर्राफ और न तैयार कर दें। आप समाज में जब नहीं रहेंगे तो आपकी सोच जिंदा रहेगी और इस सोच को आगे बढ़ानेवाले लोग रहेंगे। इस मौके पर रानीगंज पंचायत समिति के कर्माध्यक्ष अभय उपाध्याय, आरपी खेतान आदि मौजूद थे।

  • कोयलांचल का सुप्रसिद्ध सीबीएसई बोर्ड का ज्ञान भारती स्कूल के वार्षिक कार्यक्रम में कक्षा पांचवी का छात्र करण दीप सिंह को संगीत प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए स्कूल प्रबंधक कमेटी द्वारा सम्मानित किया गया

    बंगाल मिरर, दलजीत सिंह म, रानीगंज   :  रोना कभी नहीं रोना चाहे टूट जाए कोई खिलौना गीत की प्रस्तुति पर स्कूल के कक्षा पांचवी के छात्र करण दीप सिंह को स्कूल प्रबंधक कमेटी के द्वारा सम्मानित किया गया इस छात्र को स्कूल के द्वारा प्रमाण पत्र एवं मेडल पहनाया गया  स्कूल प्रबंधक कमेटी के चेयरमैन सरवन कुमार तोदी  ने कहा कि करण दीप सिंह अगर संगीत का अभ्यास सत प्रतिशत मन लगाकर करें तो आने वाले दिन में संगीत के क्षेत्र में पूरा सिलपंचल में परचम लहरा सकता है वही स्कूल के संगीत शिक्षक सह अंतरराष्ट्रीय स्तर के संगीत शिक्षक श्रीकांत मुखर्जी ने कहा कि  छात्र करन दीप की प्रतिभा संगीत के क्षेत्र में अव्वल है इस निखारने की जरूरत है

    अगर नियमित अभ्यास किया जाए तो आने वाले दिनों में सारेगामापा एवं इंडियन आइडियल जैसे कार्यक्रम में इसे अवसर मिल सकता है केवल रात दिन मेहनत करने की जरूरत है l

  • पर्यावरण के ऊपर कार्य करने वाली संस्था ग्रीन क्लब के तत्वाधान में मिलन समारोह का आयोजन

     बंगाल मिरर, दलजीत सिंह, रानीगंज: रविवार को राम बागान क्षेत्र में संस्था के तत्वधान में मिलन समारोह का आयोजन किया गया अध्यक्ष मंजू गुप्ता ने कहा कि नववर्ष के आगमन के अवसर पर संस्था के सभी पदाधिकारी परिवार सहित मिलन समारोह कार्यक्रम में उपस्थित हुए एवं विभिन्न प्रकार के मनोरंजन कार्यक्रम का लुफ्त उठाया एवं पूरी रानीगंज वासियों को पर्यावरण के प्रति जागरूकता लाने के लिए संकल्प लिया एवं और भी कई तरह के कार्यक्रमों के आयोजन की तैयारी पर विचार विमर्श किया संस्था के सचिव राजेश सिंह ने बतलाया कि पिछले करीब 8 वर्षों से संस्था के सभी सदस्य शहर को ग्रीनटाउन बनाने के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं एवं पर्यावरण के क्षेत्र में इस संस्था का नाम पूरे पश्चिम बंगाल में परचम लहराया है व्यापक मात्रा में पौधारोपण किया गया आज धीरे-धीरे वृक्ष का रूप ले रहा है

    यही हमारी संस्था की उपलब्धि है इस मौके पर संस्था के कई सदस्य उपस्थित थे